यूपी के आगरा से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां पर एक बेसहारा कुत्ते को दरिंदे ने दर्दनाक मौत दे दी। उस बेजुबान जानवर के गले में प्लास्टिक का पाइप बांधकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इतनी ही नहीं फिर उसकी लाश को कहीं ऐसे दफन कर दिया कि अभी तक भी उसकी तलाश नहीं हो पाई। इस मामले के सामने आने के बाद पशु प्रेमियों में काफी आक्रोश है।

जानिए मामला 
जानकारी के अनुसार, ताजनगरी के सिकंदरा के करकुंज रोड पर एक कुत्तों को गले में पाइप बांधकर मार दिया गया। कैस्पर्स होम संचालिका विनीता अरोरा ने इस मामले की शिकायत की। उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ लोगों से सूचना मिली थी कि दो दिन पहले आवास विकास कालोनी के करकुंज मार्ग पर एक कुत्ते को मार दिया गया। उसके गले में प्लास्टिक का पाइप बांधा गया था। इसकी तस्वीरे भी सामने आई थी। इसके बाद एक महिला ने पुलिस से शिकायत की थी। शिकायत के बाद पुलिस वहां पहुंची, लेकिन जांच के बाद लौट आई। दावा किया कि नगर निगम की टीम ने पहुंचकर कुत्ते के शव को दफना दिया। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। 

आरोपियों पर दर्ज होगा मुकदमा 
इस मामले में पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। नगर निगम से भी पूछताछ की जाएगी कि कुत्ते के शव को कहा दफनाया है। पुलिस का कहना है कि कुत्ते के गले में पाइप बांधने वालों की भी तलाश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights