भारत की ओर से पाकिस्तानी एयरलाइंस और विमानों पर इंडियन एयरस्पेस में प्रवेश लेने पर लगाए गए प्रतिबंध को और बढ़ा दिया गया है. यह बैन अगले 24 अक्टूबर 2025 तक जारी रहेगा. भारत की एविएशन अथॉरिटी की ओर से यह नया नोटिस टू एयरमेन ( NOTAM) सोमवार 22 अगस्त 2025 को जारी किया गया था. भारत की ओर से पाकिस्तान के NOTAM के कुछ दिनों बाद यह कदम उठाया गया, जिसमें पाकिस्तान ने अपने एयरस्पेस को भारतीय विमानों और एयरलाइंस  के लिए बंद करने का ऐलान किया था. 

लगातार बंद रहेगा भारत-पाकिस्तान का एयरस्पेस 

भारत और पाकिस्तान लगातार 6 महीने तक एक-दूसरे के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर रहे हैं. बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव अधिक बढ़ गया है. पाकिस्तान ने 24 अप्रैल 2025 को अपना एयरस्पेस बंद करने की शुरुआत की. इसके तहत एक महीने के लिए पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में भारतीय विमानों और एयरलाइंस को उड़ने से रोक दिया गया.  

NOTAM जारी कर बढ़ाया प्रतिबंध 

भारत ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए 30 अप्रैल 2025 को पाकिस्तानी फ्लाइट्स और विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया. तभी से दोनों देश मासिक आधार पर NOTAM जारी करते हुए प्रतिबंध को आगे बढ़ा रहे हैं. भारत-पाकिस्तान ने एक-दूसरे के विमानों और एयरलाइंस पर प्रतिबंध लगाया है. दोनों देशों के एयरस्पेस बाकी देशों के विमानों और एयरलाइंस के लिए खुले हैं.  

कब तक बंद रहेगा एयरस्पेस? 

बता दें कि पाकिस्तान ने बीते 2 दिन पहले ही अपने ताजा  NOTAM के साथ एयरस्पेस बंदी को बढ़ाया था. इसे 24 सितंबर 2025 को खत्म होने से कुछ दिन पहले ही जारी किया गया था. पाकिस्तान के इस कदम के बाद भारत के भी अपने एयरस्पेस की बंदी को बढ़ाने की संभावना थी. भारत ने अपने नए नोटिस में सूचना दी है कि वह अपने एयरस्पेस को पाकिस्तानी एयरलाइंस और विमानों जिनमें सैन्य उड़ाने भी शामिल के लिए 24 अक्टूबर 2025 की सुबह 5 बजकर 29 मिनट तक बंद रखने वाला है. पाकिस्तान का ताजा NOTAM भी इसी तारीख और समय के आसपास है.    

FAQ 

भारत-पाकिस्तान का एयरस्पेस क्यों बंद है? 

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के कारण दोनों देशों ने एक-दूसरे के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर रखा है.   

कब तक बंद रहेगा भारत का एयरस्पेस? 

भारत ने अपने एयरस्पेस को पाकिस्तानी विमानों और एयरलाइंस के लिए 24 अक्टूबर 2025 तक बंद रखा है. 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights