ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र के एक नर्सिंग होम में डॉक्टरों के लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. परिजनों का आरोप है कि एक नर्सिंग होम के स्टाफ द्वारा नवजात बच्ची को गलत तरीके से इंजेक्शन लगाया गया, जिसके चलते नवजात बच्ची का हाथ काटने की नौबत आ गई है.

बच्ची को लगा दिया गलत इंजेक्शन

मिली जानकारी के मुताबिक, 5 अक्टूबर को जन्मी नवजात बच्ची को तबीयत खराब होने पर ग्रेटर नोएडा के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था. परिवार का कहना है कि इलाज के दौरान स्टाफ ने गलत तरीके से इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद बच्ची का हाथ सूजने और नीला पड़ने लगा. जब परिजनों ने डॉक्टरों से शिकायत की, तो उन्हें केवल आश्वासन दिया गया, लेकिन बच्ची की हालत बिगड़ती चली गई.

आरोप है कि हालात गंभीर होने पर बच्ची के हाथ पर पट्टी बांध दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया, वहां से भी किसी और हॉस्पिटल में बच्ची को ले जाना पड़ा. अब बच्ची की हाथ बहुत ज्यादा इन्फेक्टेड हो गया है. पूरा हाथ गलने की स्थिति में पहुंच गया है. जिससे हाथ काटने की नौबत आ गई है. पीड़ित परिवार ने इस मामले में नर्सिंग होम के खिलाफ थाना दादरी में लिखित शिकायत दी है. वहीं पीड़ित परिवार के शिकायत का संज्ञान लेते हुए थाना दादरी प्रभारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) गौतमबुद्ध नगर को जांच के लिए पत्र भेजा है.

नर्सिंग होम के डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग

थाना प्रभारी द्वारा भेजे गए पत्र में बताया गया है कि ग्राम चिटहैरा निवासी शिवम भाटी पुत्र बालेश्वर भाटी ने अपनी नवजात पुत्री के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए नर्सिंग होम के चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने सीएमओ से इस मामले में जांच समिति गठित कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है, ताकि आगे की विधिक कार्यवाही की जा सके.

नीला पड़कर गलने लगा था हाथ

  नवजात बच्ची के पिता शिवम ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी का जन्म 5 अक्टूबर को हुआ था और वह 9 अक्टूबर को दादरी स्थित नर्सिंग होम में उसका इलाज कराने आए ,जहां पर उनकी बच्ची को हाथ में गलत इंजेक्शन लगाया गया ,जिसके चलते बच्चे का हाथ खराब हो गया . हालांकि उन्हें तब नहीं पता चला था क्योंकि बच्ची के हाथ में पट्टी बंधी हुई थी. जब वह निजी अस्पताल पहुंचे तो वहां के डॉक्टर ने उनको तुरंत बुलाकर कहा कि आपकी बच्ची का हाथ नीला पड़ा हुआ है. तब उन्हें एहसास हुआ कि यह गलत इंजेक्शन लगाया गया है . बच्ची के पिता ने पुलिस से नर्सिंग होम के खिलाफ शिकायत की है जिसके बाद पुलिस ने सीएमओ को पत्र लिख एक जांच समिति गठित कर पूरे प्रकरण की की जांच करने के लिए निवेदन किया है ताकि पुलिस अपनी कार्रवाई कर सके.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights