लंदन में एक 14 वर्षीय सिख नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुस्लिम समुदाय के युवक द्वारा लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर बहलाया-फुसलाया गया, जिसके बाद उसे अगवा कर एक फ्लैट में बंद रखा गया। जहां उसके साथ मुस्लिम समुदाय के 5-6 लड़कों द्वारा दुष्कर्म किए जाने का आरोप है।

बताया गया है कि पीड़िता ने भागने की कोशिश भी की, लेकिन उसे डराया-धमकाया गया, जिससे वह चुप रहने को मजबूर हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद लंदन में रह रहे सिख समुदाय के लोगों में भारी रोष फैल गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग आरोपी के फ्लैट के बाहर एकत्र हो गए और विरोध प्रदर्शन किया। देखते ही देखते वहां 200 से अधिक लोग पहुंच गए और कई घंटों तक हंगामा चलता रहा। बाद में लड़की को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

सिख समुदाय के लोगों का कहना है कि वेस्ट लंदन इलाके में नाबालिग लड़कियों को अगवा कर उनके साथ यौन शोषण की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं और प्रशासन को इस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। इस मामले से जुड़े कुछ वीडियो और पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेविड आथर्टन नाम के यूजर द्वारा सांझा किए गए हैं। फिलहाल मामले की जांच की मांग की जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights