मुज़फ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर शिवसेना जिलाध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा के नेतृत्व में हिन्दू स्वाभिमान प्रतिनिधि मंडल और पीड़ित परिजनों के साथ मिलकर एसएसपी ऑफिस पर धरना प्रदर्शन किया जिसके बाद एसपी सीटी सत्यनारायण से वार्ता कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की गई वही बिट्टू सिखेड़ा और पीड़ित युवक गांव सिमली निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उनकी नाबालिक युवती अर्वाचिन इंटर कॉलेज रामपुरम में पढ़ती है गत दिनों पहले उनकी नाबालिक लडकी जब स्कूल से वापिस घर आ रही थी तो स्कूल के बाहर ही अर्शलान, आयान चौधरी निवासी सुजडू, आकिब निवासी खालसा पट्टी सुजडू, रिहान, अंश राणा निवासी खालापार, नाहिद चौधरी, मोहम्मद अय्यान निवासी अर्वाचीन इंटर कॉलेज रामपुरम ने युवती को रोककर उसके साथ छेड़खानी की और उसका अपहरण करने की कोशिश की इसके बाद शौर शराबा होने पर युवती ने बा मुश्किल जान बचाकर घर पहुंची और परिजनों को घटनाक्रम के बारे में जानकारी दें जिसके बाद युवती के परिजनों ने थाना कोतवाली पहुंचकर सातों युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की थी लेकिन पुलिस की ओर से कोई भी कार्यवाही नहीं की गई इस मामले को लेकर आज हिंदू स्वाभिमान का एक प्रतिनिधिमंडल शिवसेना जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा के नेतृत्व में एस पी सिटी सत्यनारायण से मिला और आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई करने की मांग की गई जिसमें एसपी सिटी ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया इस दौरान युवती के पिता सुनील ने कहा कि यदि दो दिन के अंदर अगर कोई कार्रवाई नहीं की जाती तो सोमवार को फिर प्रदर्शन करने के लिए हमें बाध्य होना पड़ेगा और फिर हम पीछे नहीं हटेंगे इसके लिए चाहे हमको संत समाज को भी इकट्ठा क्यों न करना पड़े हम पीछे नहीं हटेंगे प्रतिनिधिमंडल में शिवसेना जिलाध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा, डॉक्टर जितेंद्र पवार, अंशु चौधरी, सुनील कुमार, वीरपाल, रविंद्र, सत्येंद्र व गौरव आदि सम्मिलित रहे।
