पंजाब से आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत पठानमाजारा को हरियाणा पुलिस ने रेप के एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के थोड़ी देर बाद ही हरमीत पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गए। आरोप है कि हरमीत ने पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाई और फायरिंग करते हुए फरार हो गए। हमले में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है।

जानकारी के मुताबिक यह मामला एक महिला की शिकायत से जुड़ा है, जो खुद को विधायक की पत्नी बता रही है। उनके ऊपर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 (बलात्कार) के तहत आरोप लगाए गए हैं। आपको बता दें कि हरमीत पठानमाजरा पंजाब के संनौर से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। हरमीत पहले शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस जैसी पार्टियों से जुड़े रहे हैं।

खास बात यह है कि विधायक पठान माजरा की सुरक्षा कल ही पंजाब सरकार द्वारा वापस ले ली गई थी बताया जा रहा है कि पठान माजरा पिछले तीन-चार दिनों से अपनी ही सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे और उन्होंने सिंचाई विभाग के मुख्य अफसर कृष्ण कुमार को हालिया बाढ़ का सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया था।

हरमीत पठानमाजरा का प्रोफाइल

हरमीत सिंह पठानमाजरा की उम्र 46 साल है। वह पटियाला स्थित संनौर से विधायक हैं। साल 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में उन्होंने भारी अंतर से जीत हासिल की थी। उन्होंने अकाली दल के हरिंदर पाल सिंह चंदूमाजरा को करीब 50 हजार वोटों से हराया था। उनका राजनीतिक सफर विवादास्पद रहा है। साल 1994 में अकाली दल से शुरूआत करने वाले हरमीत कई पार्टियों में आए-गए, जिनमें मनप्रीत बादल की पार्टी, कांग्रेस, और पंजाब एकता पार्टी शामिल हैं। 

आखिरकार वह 2020 में AAP में शामिल हुए। वह अक्सर जनता के मुद्दों को उठाते रहे हैं। अभी पंजाब में बाढ़ संकट के लिए उन्होंने सीनियर अफसरों, खासकर सिंचाई विभाग के प्रधान सचिव कृष्ण कुमार को जिम्मेदार ठहराया था। इतना ही न हीं, मान सरकार पर भी सवाल उठाए थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम तेंदुए के हमले में सात वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, खैरीघाट थाना क्षेत्र के बाजपुरवा गांव में शाम करीब पांच बजे आफरीन (7), पुत्री तसव्वर, अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान झाड़ियों से निकले तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बच्ची अस्पताल में भर्ती बच्ची की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और शोर मचाते हुए लाठी-डंडों के साथ तेंदुए की ओर बढ़े, जिसके बाद जंगली जानवर वहां से भाग गया। ग्रामीणों ने घायल बच्ची को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। सीएचसी शिवपुर के चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि बच्ची गंभीर हालत में अस्पताल लाई गई थी। उसकी स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। गांव में दहशत का माहौल घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वन क्षेत्राधिकारी पीयूष गुप्ता ने बताया कि टीम द्वारा क्षेत्र में जांच की जा रही है। रात का समय होने के कारण तेंदुए के स्पष्ट पगचिह्न नहीं मिल सके हैं, लेकिन इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और आसपास के जंगल व झाड़ियों की निगरानी की जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और नियमित गश्त कराने की मांग की है। वन विभाग ने लोगों से बच्चों को अकेले बाहर न भेजने और शाम के समय विशेष सतकर्ता बरतने की अपील की है।

Verified by MonsterInsights