(मनीष अग्रवाल)। जनपद के बारो व शराब की दुकानों पर बिक्री में तेजी लाकर राजस्व में बढोत्तरी को लेकर एव ओवर रेटिंग को रोकने एवं अन्य राज्यों से आने वाली तस्करी की शराब को रोकने के लिए जिला आबकारी अधिकारी रवि शंकर ने औचक निरीक्षण किया । जनपद की राज्य सीमाओं पर भी चलाया जा रहा है निरंतर चैकिंग अभियान। जिलाआबकारी अधिकारी रवि शंकर ने कहा कि नव वर्ष एंव क्रिसमस पर्व पर निजी स्थान पर शराब पीने पिलाने के लिए आबकारी विभाग का लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। जिला आबकारी निरीक्षक रवि शंकर ने शुक्रवार को खुद नगर की विभिन्न शराब दुकानों व बारो का औचक निरीक्षण किया और दुकानदारों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि शराब के रेट की सूची दुकानों पर लगाई जाए, ओवर रेटिंग ना होने पाए। वही जनपद के कुछ बारो में पॉपुलर ब्रांड की शराब न मिलने पर नाराजगी जताई और अनुज्ञापी को पॉपुलर ब्रांड की शराब रखने के लिए कहा गया, वही निरीक्षण के दौरान कई बारो में गंदगी भी मिली बाऱ को साफ व सुंदर करने के लिए निर्देशित किया गया । जिससे शराब की बिक्री में तेजी के साथ ही राजस्व में भी बढ़ोतरी हो। इसके साथ ही जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर ने भी स्वयं दुकानों का औचक निरीक्षण करते हुए शराब के ठेकेदारों व दुकानदारों को सख्त आदेश देते हुए कहा कि किसी प्रकार की ओवर रेटिंग ने की जाए और निर्धारित समय अवधि के बीच की दुकानों को खोला जाए। जिला आबकारी अधिकारी रवि शंकर ने कहा कि नव वर्ष एवं क्रिसमस पर्व के दौरान निजी स्थान बैंकेट हॉल आदि में होने वाली पार्टियों में शराब पीने और पिलाने के लिए भी विभागीय लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा यदि बिना लाइसेंस के शराब परोसते मिले तो उन लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिला आबकारी अधिकारी रवि शंकर के निर्देश पर अन्य टीमो द्वारा भी अपने क्षेत्र में शराब की टुकानों का निरीक्षण किया।
