मेष : चूंकि सितारा पेट को अपसैट रखने वाला है, इसलिए तबीयत को सूट न करने वाली चीजें खान-पान में  कम यूज करें, नुकसान का  भय।

वृष: कारोबारी दशा पहले जैसी, अनमने मन के साथ किया गया कोई भी यत्न अपने टारगेट तक न पहुंच सकेगा, मन भी कुछ अस्थिर सा रहेगा।

मिथुन: आप वैरी-विरोधियों को अपने अनुकूल रखने के लिए जितना भी प्रयास क्यों न कर लें, वे आपको टारगेट करके ही रहेंगे।

कर्क: संतान का रुख डावांडोल सा रहेगा, इसलिए उनके साथ जुड़ती कोई समस्या हो तो उसे टैक्टफुली हैंडल करें।

सिंह: कोर्ट-कचहरी में जाने से बचें, क्योंकि वहां आपके पक्ष की कोई खास सुनवाई न होगी, मन भी कुछ डरा-डरा सा रहेगा।

कन्या : हल्की सोच तथा नेचर वाले लोग आपकी टांग खींचने और आपके लिए मुश्किलें बढ़ाने हेतु काफी एक्टिव रहेंगे।

तुला: कारोबारी लेन-देन के काम अटैंटिव रह कर करें, कारोबारी टूरिंग भी बेनतीजा सी रहेगी,  अर्थ दशा कमजोर रहेगी।

वृश्चिक: कामकाजी भागदौड़ का कोई खास नतीजा बरामद न होगा, मन भी उचाट, परेशान तथा बेकार कामों की तरफ भटकता रहेगा।

धनु : सितारा खर्चों को बढ़ाने, अर्थ दशा टाइट रखने तथा आपकी पेमैंट को किसी के नीचे फंसाने वाला, गिरने-फिसलने का भी डर।

मकर : सितारा आमदन वाला, कारोबारी टूरिंग, प्लानिंग, प्रोग्रामिंग में भी कदम बढ़त की तरफ, मान-सम्मान की प्राप्ति।

कुम्भ : किसी अफसर के सख्त  तथा नाराजगी वाले रुख के कारण आपका कोई बना बनाया सरकारी काम बिगड़ सकता है।

मीन: मनोबल में टूटन रहेगी, धार्मिक कामों में जी न लगेगा, कोई भी नया यत्न हाथ में न लें  क्योंकि उसके सिरे चढ़ने की आशा न होगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights