मेष : आम तौर पर मजबूत सितारा आपको कामकाजी मामलों में व्यस्त, एक्टिव तथा इफैक्टिव रखेगा, मगर शीत वस्तुएं कम यूज करें।

वृष: सितारा व्यापार कारोबार के कामों में लाभ देने वाला, भागदौड़ करने पर आपकी कारोबारी प्लानिंग, टूरिंग, प्रोग्रामिंग भी लाभ देगी।

मिथुन: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, यत्नों प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी सफलता साथ देगी, मगर शीत वस्तुएं परहेज के साथ यूज करें।

कर्क: सितारा खर्चों को बढ़ाने, अर्थ दशा तंग रखने तथा आपकी किसी पेमैंट को फंसाने वाला, सफर भी टाल देना सही रहेगा।

सिंह : खेती उत्पादों, खेती उपकरणों, खादों-बीजों, करियाना वस्तुओं तथा गारमैंट्स का काम करने वालों की अर्थ दशा कंफर्टेबल रहेगी।

कन्या : किसी अफसर के सॉफ्ट रुख के कारण आपको अपनी किसी पैंडिंग चल रही प्रॉब्लम को सुलझाने में मदद मिलेगी।

तुला: यत्न करने पर प्लानिंग, प्रोग्रामिंग में कुछ न कुछ पेशकदमी जरूर होगी, इरादों में मजबूती, धार्मिक कामों में रुचि।

वृश्चिक: सेहत तथा खान-पान के मामले में अटैन्टिव रहें, अपने आप को दूसरों के झमेलों से भी बचाकर रखें।

धनु : कामकाजी कामों की दशा संतोषजनक, जिस काम के लिए यत्न करेंगे उसमें कामयाबी मिलेगी, मगर तबीयत में तेजी।

मकर:  विरोधी उभर कर आपके लिए कोई मुश्किल जागृत कर सकते हैं, इसलिए उनसे सावधान रहें।

कुंभ: आम सितारा मजबूत जो हर फ्रंट पर आपके कदम को बढ़त की तरफ रखेगा, अर्थ दशा भी कंफर्टेबल रहेगी।

मीन : जमीनी कामों के लिए आपके यत्न फैवरेबल नतीजा देंगे, मान-सम्मान की प्राप्ति, मगर स्वभाव में क्रोध रहेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights