मोदी सरकार 3.0 ने आज अपना एक साल पूरा कर लिया है। साथ ही, पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री के तौर पर 11 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मोदी सरकार की उपलब्धियों और भाजपा के दृष्टिकोण पर बात की। उनके साथ पार्टी महासचिव सुनील बंसल, कार्यालय प्रभारी अरुण सिंह और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद थे।

PunjabKesari

जेपी नड्डा ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताया ऐतिहासिक

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेपी नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार ने देश के विकास के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होने वाला काम किया है। उन्होंने बताया कि पिछले 11 सालों में प्रधानमंत्री मोदी ने देश की राजनीतिक संस्कृति को पूरी तरह बदल दिया है। नड्डा ने कहा, ‘हमारी सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली सरकार रही है। आज जनता खुद कहती है – मोदी है तो मुमकिन है।’

कांग्रेस सरकार पर निशाना

जेपी नड्डा ने कांग्रेस सरकार की भी आलोचना की और कहा कि 2014 से पहले की सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई थी और आम जनता के मन में यह भावना थी कि कुछ भी अच्छा नहीं हो सकता। लेकिन मोदी सरकार के आने के बाद देश का नजरिया पूरी तरह बदल गया। उन्होंने कहा, ‘हमने सिर्फ सोच बदली ही नहीं, बल्कि देश को एक नई दिशा दी जिससे भारत आज दुनिया की टॉप 4 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गया है।’

PunjabKesari

आर्टिकल 370 हटाना सबसे बड़ा ऐतिहासिक फैसला

नड्डा ने मोदी सरकार द्वारा लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसलों का जिक्र करते हुए कहा कि आर्टिकल 370 हटाना सरकार का एक ऐतिहासिक और साहसिक कदम था। उन्होंने बताया कि देश मान चुका था कि यह संभव नहीं है, लेकिन मोदी सरकार ने यह चुनौती पूरी कर दिखायी। इसके बाद जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव में भी 63 प्रतिशत वोटर टर्नआउट हुआ, जो कि एक बड़ी उपलब्धि है।

महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुधार

बीजेपी अध्यक्ष ने बताया कि मोदी सरकार ने तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाकर महिलाओं को सम्मान और अधिकार दिए हैं। साथ ही देश के समुदायिक और सामाजिक ढांचे को मजबूत करने के लिए नया वक्फ कानून बनाया गया। नड्डा ने यह भी कहा कि सरकार ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA), नोटबंदी, महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं।

PunjabKesari

भारत विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बना

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने आर्थिक प्रगति पर भी जोर दिया और कहा कि मोदी सरकार की नीतियों की वजह से भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने बताया कि विदेशी मुद्रा भंडार, निर्यात और विदेशी निवेश (FDI) में भी अभूतपूर्व बढ़ोतरी हुई है। टैक्स संग्रह में 238 प्रतिशत की वृद्धि के साथ अर्थव्यवस्था ने नई ऊंचाइयां छुई हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights