मेष : किसी धार्मिक प्रोग्राम के साथ जुड़ने, किसी धार्मिक लिटरेचर पढ़ने, कथा-वार्ता, भजन-कीर्तन सुनने में जी लगेगा।

वृष: सितारा पेट को बिगाड़ने वाला, इसलिए खान-पान में उन चीजों को कम यूज करें जो तबीयत को सूट न करती हों, सफर भी न करें।

मिथुन: कारोबारी कामों को अटैंड करने के लिए समय अच्छा, समय कामयाबी तथा इज्जत-मान देने वाला, सफर भी सही रहेगा।

कर्क: अशांत, परेशान, डिस्टर्ब मन के कारण आप किसी भी काम को आगे न बढ़ा सकेंगे, दूसरों पर ज्यादा भरोसा न करें।

सिंह : आम सितारा मजबूत, उद्देश्य मनोरथ हल होंगे, मनोबल दबदबा बना रहेगा, कामकाजी दशा संतोषजनक।

कन्या : प्रॉपर्टी के किसी काम को हाथ में लेने पर बेहतर नतीजा मिलने की आशा, शत्रु कमजोर रहेंगे मगर स्वभाव में क्रोध रहेगा।

तुला: आम तौर पर मजबूत सितारा आपको हिम्मती, उत्साही, कामकाजी तौर पर व्यस्त तथा एक्टिव रखेगा।

वृश्चिक: व्यापार कारोबार में लाभ, कामकाजी टूरिंग भी अच्छा रिजल्ट देगी, वैसे भी हर मोर्चे पर कामयाबी मिलेगी।

धनु : व्यापार कामकाज की दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, मगर शीत वस्तुओं को परहेज के साथ यूज करें।

मकर: सितारा नुकसान परेशानी वाला है, कोई भी काम तैयारी के बगैर जल्दबाजी में हाथ में न लें।

कुंभ: टीचिंग, कोचिंग, मैडीसिन, टूरिज्म, कंसल्टैंसी का काम करने वालों की अर्थ दशा कंफर्टेबल रहेगी।

मीन : किसी अफसर के सॉफ्ट सपोर्टिव रुख के कारण आपकी कोई सरकारी समस्या सुलझने के करीब पहुंच सकती है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights