मेष : आम सितारा स्ट्रांग जो आपके कदम को हर फ्रंट पर बढ़त की तरफ रखेगा, धार्मिक तथा सामाजिक कामों में ध्यान।

वृष: पेट के मामले में अटैन्टिव रहना ठीक रहेगा इसलिए खान-पान में उन चीजों को परहेज के साथ यूज करें जो तबीयत को सूट न करती हों।

 मिथुन: कारोबारी दशा अच्छी, जिस काम के लिए यत्न करेंगे उसमें कामयाबी मिलेगी, शीत वस्तुओं को परहेज के साथ यूज करें।

कर्क: चूंकि सितारा विपरीत हालात बनाने तथा उलझनों परेशानियों को जागृत रखने वाला है, इसलिए हर कदम फूंक-फूंक कर रखना सही रहेगा।

सिंह: आम सितारा सुदृढ़, इरादों में मजबूती, धार्मिक कामों में जी लगेगा वैसे भी हर फ्रंट पर बेहतरी होगी।

कन्या: प्रॉपर्टी के किसी काम के लिए किया गया आपका कोई यत्न अच्छा रिजल्ट दे सकता है, मान-सम्मान की प्राप्ति।

तुला: आम तौर पर स्ट्रांग सितारा आपको हर फ्रंट पर हिम्मती, उत्साही, कामकाजी तौर पर व्यस्त, एक्टिव तथा इफैक्टिव रखेगा।

वृश्चिक : सितारा व्यापार कारोबार में लाभ देगा, कारोबारी ट्रिप भी फ्रूटफुल रहेगा, कामकाजी कामों में कोई बाधा मुश्किल भी हटेगी।

धनु : व्यापार तथा कामकाजी कामों की दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, तेज प्रभाव बना रहेगा, मन सैर-सफर के लिए राजी रहेगा।

मकर : सितारा खर्चों को बढ़ाने, अर्थ दशा टाइट रखने तथा किसी पेमैंट को फंसाने वाला है, एहतियात रखें।

कुम्भ : टीचिंग, कोचिंग, मैडिसिन, टूरिज्म, कंसल्टैंसी, पुस्तक प्रकाशन का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा।

मीन: किसी अफसर का सॉफ्ट रुख आपकी किसी सरकारी मुश्किल को सुलझाने में हैल्पफुल हो सकता है, मान-सम्मान की प्राप्ति।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम तेंदुए के हमले में सात वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, खैरीघाट थाना क्षेत्र के बाजपुरवा गांव में शाम करीब पांच बजे आफरीन (7), पुत्री तसव्वर, अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान झाड़ियों से निकले तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बच्ची अस्पताल में भर्ती बच्ची की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और शोर मचाते हुए लाठी-डंडों के साथ तेंदुए की ओर बढ़े, जिसके बाद जंगली जानवर वहां से भाग गया। ग्रामीणों ने घायल बच्ची को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। सीएचसी शिवपुर के चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि बच्ची गंभीर हालत में अस्पताल लाई गई थी। उसकी स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। गांव में दहशत का माहौल घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वन क्षेत्राधिकारी पीयूष गुप्ता ने बताया कि टीम द्वारा क्षेत्र में जांच की जा रही है। रात का समय होने के कारण तेंदुए के स्पष्ट पगचिह्न नहीं मिल सके हैं, लेकिन इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और आसपास के जंगल व झाड़ियों की निगरानी की जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और नियमित गश्त कराने की मांग की है। वन विभाग ने लोगों से बच्चों को अकेले बाहर न भेजने और शाम के समय विशेष सतकर्ता बरतने की अपील की है।

Verified by MonsterInsights