मेष : अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, जिस काम के लिए सोचेंगे, उसमें कामयाबी मिलेगी, दोनों पति-पत्नी एक-दूसरे का लिहाज करेंगे।

वृष: किसी अज्ञात भय के कारण मन न तो कोई स्टैंड ले सकेगा और न ही कोई फैसला ले सकेगा, सावधानी बरतें।

मिथुन: संतान साथ देगी, तालमेल रखेगी और आपकी बात धीरज तथा ध्यान से सुनेगी, मान-सम्मान की प्राप्ति।

कर्क : जमीनी-जायदादी कामों के लिए आपके यत्न अच्छा नतीजा दे सकते हैं, मान-सम्मान की प्राप्ति, कामकाजी भागदौड़ रहेगी।

सिंह:  कामकाजी मोर्चा पर आप एक्टिव तथा इफैक्टिव रहेंगे, मगर अपने क्रोध पर जब्त रखना जरूरी होगा।

कन्या: व्यापार कारोबार में लाभ, कामकाजी टूरिंग, भागदौड़ अच्छा रिजल्ट देगी, मगर फैमिली फ्रंट पर टैंशन परेशानी रहेगी।

तुला: व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, मगर रेशा, नजला, जुकाम की शिकायत रह सकती है।

वृश्चिक : सितारा नुकसान परेशानी देने वाला, खर्चों पर भी कंट्रोल रखना सही रहेगा, ध्यान रखें कि कोई पेमैंट न कहीं फंस जाए।   

धनु :  टीचिंग, कोचिंग, पुस्तक प्रकाशन, टूरिज्म, कंसल्टैंसी का काम करने वालों को अपने कामों में लाभ मिलेगा।

मकर : बड़े लोग आपका लिहाज करेंगे तथा आपकी बात धीरज, ध्यान के साथ सुनेंगे, शत्रु कमजोर रहेंगे। 

कुम्भ : आम सितारा सुदृढ़, जो आपको हर फ्रंट पर हावी, प्रभावी, विजयी रखेगी, मगर स्वभाव में क्रोध रहेगा।

मीन: सितारा पेट के लिए ढीला, दूसरों के झांसे, चक्कर में फंसने से भी बचें, मगर अर्थ दशा संतोषजनक रहेगी, वैसे सफर भी न करना ठीक रहेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम तेंदुए के हमले में सात वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, खैरीघाट थाना क्षेत्र के बाजपुरवा गांव में शाम करीब पांच बजे आफरीन (7), पुत्री तसव्वर, अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान झाड़ियों से निकले तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बच्ची अस्पताल में भर्ती बच्ची की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और शोर मचाते हुए लाठी-डंडों के साथ तेंदुए की ओर बढ़े, जिसके बाद जंगली जानवर वहां से भाग गया। ग्रामीणों ने घायल बच्ची को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। सीएचसी शिवपुर के चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि बच्ची गंभीर हालत में अस्पताल लाई गई थी। उसकी स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। गांव में दहशत का माहौल घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वन क्षेत्राधिकारी पीयूष गुप्ता ने बताया कि टीम द्वारा क्षेत्र में जांच की जा रही है। रात का समय होने के कारण तेंदुए के स्पष्ट पगचिह्न नहीं मिल सके हैं, लेकिन इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और आसपास के जंगल व झाड़ियों की निगरानी की जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और नियमित गश्त कराने की मांग की है। वन विभाग ने लोगों से बच्चों को अकेले बाहर न भेजने और शाम के समय विशेष सतकर्ता बरतने की अपील की है।

Verified by MonsterInsights