मेष :  व्हीकल्स की सेल-परचेज तथा उन्हें डैकोरेट करने का काम करने वालों को अपनी कारोबारी भागदौड़ की अच्छी रिटर्न मिलेगी।

वृष: राज दरबार में जाने पर आपके प्रति अफसरों के रुख में सॉफ्टनैस दिखाई देगी, शत्रु भी आपका लिहाज करेंगे।

मिथुन: किसी धार्मिक प्रोग्राम के साथ जुड़ने, धार्मिक लिटरेचर पढ़ने, कथा-सत्संग तथा भजन-कीर्तन सुनने में जी लगेगा।

कर्क : सेहत में गड़बड़ी रहने का डर, इसलिए खान-पान में लापरवाही न करनी चाहिए, किसी पर ज्यादा भरोसा भी न करना चाहिए।

सिंह : व्यापारिक तथा कामकाज की दशा अच्छी, कोशिशों-प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी, फैमिली फ्रंट पर तालमेल सहयोग बना रहेगा।

कन्या : शत्रु उभरते- सिमटते तथा आपके लिए विपरीत हालात बनाते रह सकते हैं, इसलिए उनसे सावधान रहना जरूरी होगा

तुला: संतान के सहयोग के साथ आपको अपनी किसी प्रॉब्लम को सुलझाने में मदद मिलेगी, अर्थ दशा भी सुखद।

वृश्चिक : कोर्ट-कचहरी के साथ जुड़ा कोई काम हाथ में लेने के लिए समय अच्छा, मान-सम्मान की प्राप्ति।

धनु : बड़े लोग आपके प्रति सॉफ्ट, सपोर्टिव तथा हमदर्दाना रुख रखेंगे, शत्रु भी आपकी पकड़ में रहेंगे।

मकर : सितारा धन लाभ वाला, कारोबारी टूरिंग,प्लानिंग, प्रोग्रामिंग लाभ देगी, आम हालात भी अनुकूल चलेंगे। 

कुंभ: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, जिस काम के लिए सोच-विचार करेंगे, उसमें कुछ न कुछ कामयाबी जरूर मिलेगी।

मीन : सितारा चूंकि उलझनों, झमेलों, पेचीदगियों वाला है इसलिए कोई भी काम तैयारी के बगैर हाथ में न लेना ठीक रहेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम तेंदुए के हमले में सात वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, खैरीघाट थाना क्षेत्र के बाजपुरवा गांव में शाम करीब पांच बजे आफरीन (7), पुत्री तसव्वर, अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान झाड़ियों से निकले तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बच्ची अस्पताल में भर्ती बच्ची की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और शोर मचाते हुए लाठी-डंडों के साथ तेंदुए की ओर बढ़े, जिसके बाद जंगली जानवर वहां से भाग गया। ग्रामीणों ने घायल बच्ची को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। सीएचसी शिवपुर के चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि बच्ची गंभीर हालत में अस्पताल लाई गई थी। उसकी स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। गांव में दहशत का माहौल घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वन क्षेत्राधिकारी पीयूष गुप्ता ने बताया कि टीम द्वारा क्षेत्र में जांच की जा रही है। रात का समय होने के कारण तेंदुए के स्पष्ट पगचिह्न नहीं मिल सके हैं, लेकिन इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और आसपास के जंगल व झाड़ियों की निगरानी की जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और नियमित गश्त कराने की मांग की है। वन विभाग ने लोगों से बच्चों को अकेले बाहर न भेजने और शाम के समय विशेष सतकर्ता बरतने की अपील की है।

Verified by MonsterInsights