मेष : खान-पान संभल-संभाल कर करना सही रहेगा, क्योंकि सितारा पेट को अपसैट रखने वाला है, किसी पर ज्यादा भरोसा भी न करें।

वृष: दोनों पति-पत्नी एक-दूसरे के साथ कुछ नाराज  तथा  खिझे-खिझे से दिखाई देंगे, किंतु अर्थ तथा कारोबारी दशा पहले जैसी रहेगी।

मिथुन: टैंस, डावांडोल तथा अपसैट मन: स्थिति के कारण आप किसी भी काम को हाथ में लेने से संकोच करेंगे, सफर भी परेशानी वाला होगा।

कर्क: चूंकि मन तथा सोच पर नैगेटिविटी प्रभावी रहेगी, इसलिए ध्यान रखें कि आप से कोई गलत फैसला न ले लिया जाए।

सिंह:  सितारा जमीनी-जायदादी कामों के लिए ढीला, इसलिए कोई भी जायदादी काम हाथ में न लें, क्योंकि उसके सिरे चढ़ने की आशा न होगी।

कन्या: कामकाजी साथी आपके साथ किसी भी फ्रंट पर सहयोग करने के लिए राजी न होंगे, कोई कामकाजी प्रोग्राम भी बिगड़ सकता है। 

तुला: चूंकि सितारा कामकाजी कामों के लिए ढीला है, इसलिए लेन-देन तथा लिखत-पढ़त के काम अलर्ट रहकर फाइनल करें।

वृश्चिक: कामकाजी  कामों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी, मन तथा सोच पर नैगेटिविटी प्रभावी रहेगी, मानसिक टैंशन-परेशानी भी रहेगी।

धनु : सितारा खर्चों को बढ़ाने, अर्थ दशा टाइट रखने तथा आपकी किसी पेमैंट को फंसाने वाला, सफर भी टाल दें।

मकर: सितारा व्यापार,कारोबार के कामों में लाभ वाला, कारोबारी टूरिंग, प्लानिंग, प्रोग्रामिंग भी फ्रूटफुल रहेगी।

कुम्भ: ध्यान रखें कि किसी अफसर के सख्त तथा नाराजगी वाले रुख के कारण कोई सरकारी काम न उलझ-बिगड़ जाए।

मीन: गलत कामों की तरफ भटकते अपने मन पर भी जब्त रखना सही रहेगा, किसी भी नई कोशिश को हाथ में लेने से बचना ठीक रहेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights