मेष : सितारा व्यापार- कारोबार में लाभ वाला, कारोबारी टूरिंग, प्लानिंग, प्रोग्रामिंग फ्रूटफुल रहेगी, मान-सम्मान की प्राप्ति।

वृष: सरकारी कामों के लिए आपको भागदौड़ पूरे जोर के साथ करनी चाहिए, वैसे तेज प्रभाव-दबदबा बना रहेगा, शत्रु कमजोर रहेंगे।

मिथुन: चूंकि समय बाधाओं-मुश्किलों वाला है, इसलिए जो भी कोशिश करें, भरपूर जोर लगाकर करें, मगर आम हालात अनुकूल चलेंगे।

कर्क :पेट के मामले में चौकसी रखें, मौसम के एक्सपोइयर से भी अपना बचाव रखें, नुकसान का डर, मन भी अशांत सा रहेगा।

सिंह :अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, मगर अपने गुस्से पर जब्त रखना सही रहेगा।

कन्या : टैंस, अशांत, अस्थिर मन:स्थिति के कारण आप कोई भी नई कोशिश या पहल शुरू न कर सकेंगे।

तुला: मन तथा सोच पर नेगेटिविटी प्रभावी रहेगी इसलिए जो भी कोशिश करें, सोच-विचार कर करें, ताकि आपसे कोई गलत बात न हो जाए।

वृश्चिक : प्रॉपर्टी के काम के साथ जुड़ा  कोई भी काम हाथ में न लें, क्योंकि सितारा ढीला है, वैसे आम हालात अनुकूल चलेंगे।

धनु : आम तौर पर स्ट्रांग सितारा आपको हिम्मती, उत्साही तथा कामकाजी तौर पर व्यस्त तथा एक्टिव रखेगा।

मकर : कोई भी कारोबारी कोशिश अनमने मन से न करें, क्योंकि आपकी कारोबारी प्लानिंग में बाधा-मुश्किल पैदा होती रहेगी।

कुंभ :व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, जिस काम के लिए यत्न करेंगे, उसमें कामयाबी मिलेगी।

मीन :खर्चों का जोर, जिस कारण आपकी अर्थ दशा तंग रहेगी, इस बात का भी ध्यान रखें कि आपकी पेमेंट किसी के नीचे न फंस जाए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights