मेष : सितारा शाम तक सेहत के लिए कमजोर, इसलिए बेतुके खान-पान से बचना चाहिए, मगर बाद में हर मोर्चा पर बेहतरी होगी।
वृष: सितारा शाम तक घरेलू मोर्चा पर कुछ टैंशन परेशानी रख सकता है, मगर बाद में हर फ्रंट पर कामयाबी मिलेगी।
मिथुन: सितारा शाम तक दुश्मनों को जागृत रखने तथा किसी न किसी मुश्किल को बनाए रखने वाला, मगर बाद में समय कामयाबी तथा इज्जत-मान देने वाला।
कर्क : सितारा शाम तक कमजोर, मन डरा-डरा तथा मनोबल में टूटन का अहसास रहेगा, फिर बाद में भी समय ढीला बना रहेगा।
सिंह: सितारा शाम तक एहतियात परेशानी वाला, कोई भी जायदादी काम हाथ में न लें, मगर बाद में हर मोर्चा पर बेहतरी होगी।
कन्या: शाम तक कामकाजी भागदौड़ एवं व्यस्तता बेनतीजा होगी, मगर बाद में समय कामयाबी तथा इज्जत मान देने वाला।
तुला: शाम तक समय कारोबारी कामों के लिए ढीला, टूरिंग-प्रोग्रामिंग बेनतीजा होगी, मगर बाद में आप में भागदौड़ की क्षमता बढ़ेगी।
वृश्चिक :शाम तक कामकाजी दशा संतोषजनक किंतु मानसिक उदासी, परेशानी बनी रहेगी, फिर बाद में आम सितारा बेहतर बनेगा।
धनु : सितारा शाम तक नुकसान वाला, अपने आपको पंगों-झमेलों से भी बचाकर रखें, मगर बाद में हर मोर्चा पर कदम बढ़त की तरफ रहेगा।
मकर : सितारा शाम तक कारोबारी कामों में लाभ देने तथा कदम बढ़त की तरफ रखने वाला, मगर बाद में समय परेशानियों वाला बनेगा।
कुम्भ : सितारा शाम तक अफसरों के रुख को सख्त रखने वाला, मगर बाद में अर्थ दशा कम्फर्टेबल बनेगी।
मीन: सितारा शाम तक मन को अशांत, परेशान तथा डिस्टर्ब रखने वाला, किंतु बाद में हर फ्रंट पर समय बेहतर बनेगा, सफलता मिलेगी, इज्जत-मान, प्रभाव, दबदबा बना रहेगा।
