सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन द्वारा रविवार को सुबह महाराजा अग्रसेन चौक पर आरती व पुष्पाजंली का कार्यक्रम आयोजित किया गया आज के मुख्य अतिथि विनोद गुप्ता संरक्षक द्वारा महाराज जी की आरती की सुनील गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष द्वारा अलीगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णय के बारे में अवगत कराया। अलीगढ़ की मीटिंग में जिला सहारनपुर की आईवीएफ को वर्ष मे किए गए कार्यो के लिए सम्मानित किया गया व जिला सहारनपुर में जून 2024 तक 500 नए सदस्य बनाने है,व जिले की कार्यकारिणी में जो पदाधिकारी होंगे उनका सदस्य होना जरूरी है। इसके अलावा सहारनपुर में कुछ ऐसे प्रतिष्ठान होटल हॉस्पिटल ज्वेलरी शॉप shopping mall Pathology आदि से बात करके जो आईवीएफ के सदस्य होंगे उनका विशेष छूट देने के लिए एम यू साइन करेगी बैठक मे होली प्रोग्राम आयोजित करने के विषय पर व संगठन को मजबूत करने पर विचार किया गया व होली के प्रोग्राम के बाद अग्रोहा जाने के लिए भी प्रोग्राम तय किया गया कोर कमेटी के सदस्यों को 10 नए सदस्य बनाने हैं। जिससे हम जिले में अपने संगठन को मजबूत कर सके आरती के प्रोग्राम में मुख्य रूप से संरक्षक विनोद गुप्ता पंकज गुप्ता महामंत्री पार्षद मयंक गर्ग पार्षद ज्योति अग्रवाल रमेश चंद्र बंसल मुकेश गोयल अवधेश मित्तल सरवन गुप्ता देवेंद्र गुप्ता पल्लव गर्ग नरेश कुमार गुप्ता रविंदर गर्ग सुशील गर्ग डॉक्टर अशोक गुप्ता श्याम बिहारी मित्तल अनिल गुप्ता गोटे वाले भानु अग्रवाल सचिन सिंगल आदि ने आरती के प्रोग्राम में भाग लिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights