झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज असम के दौरे पर रवाना हो गए हैं। वे वहां आयोजित एक बड़े आदिवासी सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे ऑल असम आदिवासी स्टूडेंट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित महासभा 2026 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम में वे आदिवासी समुदाय से जुड़े अहम मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे। महासभा के मंच से मुख्यमंत्री आदिवासियों के अधिकार, विस्थापन की समस्या और सामाजिक न्याय जैसे विषयों को प्रमुखता से उठाएंगे। खास तौर पर वे असम में विस्थापित आदिवासियों की समस्याओं को सामने रखकर उनकी आवाज बनने की कोशिश करेंगे।

पिछले कुछ समय से असम को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा की गतिविधियां तेज हुई हैं। पार्टी नेतृत्व लगातार आदिवासी और क्षेत्रीय मुद्दों पर सक्रिय नजर आ रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इससे यह संकेत मिलता है कि झामुमो आने वाले असम चुनाव को लेकर अपनी राजनीतिक संभावनाओं को टटोल रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights