बरेली। बीसलपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में महिला की मौत हो गई। मायके वालों ने अवैध संबंधों का विरोध करने पर बेटी की हत्या और एक कान गायब होने का आरोप झोलाछाप पर लगाया। जिला अस्पताल की मोर्चरी में दोनों पक्ष भिड़ गए। पुलिस ने किसी तरह उन्हें शांत कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जिला अस्पताल में मोर्चरी पर बिथरी के बालीपुर अहमदपुर निवासी युवती ने बताया कि उसकी बहन सीमा पटेल (28) की शादी छह फरवरी 2017 को भुता के पहरापुर नगरिया भुता में हुई थी। बहन की एक बेटी है। सीमा का पति झोलाछाप है। उसका ठिकाना भोजीपुरा के बिलवा में है। वह खुद को डॉक्टर बताता है। सीमा को जब पता चला पति के एक महिला से अवैध संबंध है तो विरोध करने पर वह मारपीट करने लगा। शुक्रवार रात को भी उसने जमकर मारपीट कर घायल कर दिया। सीमा का बीसलपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चला। शनिवार सुबह मायके वालों को सूचना दी कि सीमा की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights