राजधानी में दो अलग-अलग जगहों पर हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इन दोनों मामलों में हत्या की वजह अवैध संबंधों का शक और प्रेम-प्रसंग सामने आया है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पहला मामला: रिटायर्ड AE अरुण मिश्रा की हत्या
यह घटना मंडियाव थाना क्षेत्र की है, जहां रिटायर्ड असिस्टेंट इंजीनियर (AE) अरुण कुमार मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मिली जानकारी के मुताबिक, अरुण मिश्रा के घर में रामादेवी नाम की महिला घरेलू सहायिका (नौकरानी) के रूप में काम करती थी। रामादेवी के पति मनोज पांडे, जो कि एक सिक्योरिटी गार्ड है को शक था कि उसकी पत्नी का अरुण मिश्रा से अवैध संबंध है। इसी शक में मंगलवार को मनोज अपनी पत्नी से बहस करते हुए अरुण मिश्रा के घर पहुंचा। बहस के दौरान गुस्से में आकर मनोज ने अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक से अरुण मिश्रा को गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई बंदूक भी मनोज पांडे के पास से बरामद कर ली है। सूत्रों के मुताबिक, अरुण मिश्रा पिछले कुछ वर्षों से अपनी पत्नी से अलग रह रहे थे। पुलिस ने आरोपी मनोज पांडे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दूसरा मामला: रिकवरी कंपनी के कर्मचारी की हत्या
दूसरी घटना लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के दादूपुर गांव की है, जिसमें एक रिकवरी एजेंट की हत्या हुई थी। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान कुनाल शुक्ला के रूप में हुई है, जो एक रिकवरी कंपनी में एजेंट था। पुलिस के अनुसार, कुनाल का कंपनी मालिक विवेक सिंह की पत्नी से प्रेम संबंध था। जब यह बात मालिक विवेक सिंह को पता चली, तो उसने गुस्से में हत्या की साजिश रची।

किसने की  हत्या?
विवेक सिंह ने कंपनी के ही एक अन्य कर्मचारी वसीम को हत्या के लिए तैयार किया। वसीम ने कुनाल की हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया साबड़ (लोहे का औजार) और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं।गिरफ्तारी
पुलिस ने मालिक विवेक सिंह और कर्मचारी वसीम — दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि यह हत्या पूरी तरह से प्रेम प्रसंग और बदले की भावना के कारण की गई।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights