झारखंड के जामताड़ा जिले से बड़ी हादसे की खबर आई है। जिले के नाला थाना क्षेत्र के पालस्थली इलाके में बंद पड़ी एक कोयला खदान का ऊपरी हिस्सा अचानक धंस गया। इसमें चार लोग मलबे में दब गए।

राहत-बचाव कार्य शुरू

घटना सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच हुई। बताया जा रहा है कि चारों लोग अवैध रूप से कोयला निकालने खदान में घुसे थे। तभी खदान का ऊपरी हिस्सा गिर गया और वे मलबे में फंस गए। सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। काफी प्रयास के बाद सभी चारों को बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों की स्थिति गंभीर

अब तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस और अधिकारियों ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights