कन्नौज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जब अवैध रूप से संचालित असला फैक्ट्री को बरामद किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने यह सफलता हासिल की है। एसपी ने बताया कि रुक-रुक कर काफी लंबे समय से दोनों असलहा फैक्ट्री चला रहे थे। अभी दोनों से और भी पूछताछ की जा रही है। मामला तिर्वा कोतवाली क्षेत्र कन्नौज का है। पुलिस ने मौके से वेल्डिंग मशीन, ड्रिल मशीन, रेती, हथौड़ी, छेनी सहित अन्य उपकरण बरामद किए हैं। जो अवैध असला बनाने में लगते हैं।
पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक तिर्वा जितेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में अवैध रूप से संचालित नजायज शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी गई है। जिसमें दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार अभियुक्तों में विनोद निवासी बंसी पुरवा थाना तिर्वा, रोशन निवासी सुभाष नगर शामिल है। दोनों मिलकर शस्त्र फैक्ट्री चल रहे थे। जिनके पास से छह तमंचा 315 बोर और एक अधिया बरामद किया गया है। दो अधिया, एक तमंचा अर्द्ध निर्मित बरामद हुआ है। इसके अतिरिक्त असला बनाने में लगने वाले औजार और मशीन भी बरामद की गई है। सुभाष का पहले का भी अपराधिक के इतिहास है। रुक रुक कर काफी लंबे समय से असलहा फैक्ट्री का संचालन कर रहे थे। अभी और पूछताछ की जा रही है।