पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के तुरंत बाद असीम मुनीर को चीफ मार्शल बना दिया गया। मुनीर ने अमेरिका में एक प्रोग्राम के दौरान इस बात को कबूला था। उन्होंने कहा था कि कोई पूछेगा कि इस संघर्ष में किसे जीत मिली, तो हम यही कहेंगे कि चीफ मार्शल बना दिया गया, तो समझ लीजिए किसे जीत मिली होगी। इसके बाद अब फिर से मुनीर के बयान सामने आए हैं। हालांकि, इस बार उन्होंने भारत को लेकर नही बल्कि खुद को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे अल्लाह ने रक्षक बनाकर भेजा है।

राजनीति में नहीं है दिलचस्पी- मुनीर

असीम मुनीर बेल्जियम के ब्रुसेल्स में एक बैठक में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने खुद की रुचि के बारे में बात करते हुए कहा कि ‘मुझे राजनीति में जाने का कोई शौक नहीं है। मुझे तो अल्लाह ने रक्षक बनाकर भेजा है।’ उन्होंने कहा कि ‘मैं सेना का एक सिपाही हूं, जिसकी सबसे बड़ी ख्वाहिश केवल शहादत ही है।’ चीफ मार्शल का ओहदा पाकर खुश होने वाले मुनीर का कहना है कि उन्हें किसी भी बड़े ओहदे का कोई लालच नहीं है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights