अमेरिका के सैन डिएगो में प्रशिक्षण के दौरान एक लड़ाकू वाहन के पलट जाने से नौसेना के एक जवान की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि ‘ग्राउंड मूवमेंट ट्रेनिंग’ के दौरान ‘मरीन कॉर्प्स बेस कैंप पेंडलटन’ में मंगलवार शाम करीब छह बजे यह हादसा हुआ।

अमेरिकी नौसेना ने कहा कि घायलों को इलाज और जांच के लिए क्षेत्रीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हालांकि अधिकारी ने घायलों की हालत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

सेना ने कहा कि मृतक सैनिक की पहचान तब तक उजागर नहीं की जाएगी, जब तक कि सैन्य नीति के अनुसार उसके परिवार को सूचित नहीं किया जाता।

अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights