अमेरिका के मैरीलैंड स्थित एक हाई स्कूल में एक व्यक्ति को सोमवार को गोली मारे जाने के बाद इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया और इस घटना के मद्देनजर स्कूल परिसर को पूरी तरह बंद कर दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। स्कूल परिसर में ‘लॉकडाउन’ की स्थिति हैं जहां से कोई बाहर भी नहीं निकल सकता। मॉन्टगोमरी काउंटी पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि गोलीबारी के संबंध में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

 

रॉकविले सिटी पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा कि आमजन को अब कोई खतरा नहीं है। पुलिस ने बताया कि वाशिंगटन डीसी के उपनगर रॉकविले में थॉमस एस वूटन हाई स्कूल में गोलीबारी की सूचना मिलने पर अपराह्न दो बजकर 15 मिनट पर अधिकारियों को मौके पर भेजा गया। स्कूल की प्रशासक तबिथा डेविस ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ से कहा, ”स्कूल अब भी बंद है। पुलिस यहां मौजूद है और सभी बच्चे कक्षाओं में हैं।” रॉकविले, मॉन्टगोमरी काउंटी का मुख्यालय है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights