सहारनपुर (मनीष अग्रवाल)। पंजाबी सिख समाज एव सपा नेता अभिषेक टिंकू अरोड़ा को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा उन्हें सहारनपुर नगर विधानसभा प्रभारी मनोनीत किया गया। टिंकू अरोड़ा कई बार के पार्षद रहे आज भी हैं,और समाज सेवा में भी हमेशा अग्रणी रहते हैं।उनकी सर्व समाज में एक मजबूत पकड़ है। उनकी कार्य कुशलता को देखते हुए हाई कमान ने सहारनपुर नगर जैसी महत्वपूर्ण सीट का उन्हें विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया है टिंकू अरोड़ा के विधानसभा प्रभारी नियुक्त होने से सर्व समाज में खुशी की लहर है।टिंकू अरोड़ा ने कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुझ पर जो भरोसा जताते हुए मुझे सहारनपुर नगर 03 से सामाजवादी पार्टी से सहारनपुर महानगर का विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया है में उनका धन्यवाद करता हूँ और सहारनपुर नगर में संगठन और पार्टी को मजबूत करने का कार्य निरंतर करता रहूंगा ।लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फैसल सलमानी और पार्षद टिंकू अरोड़ा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की इसके उपरांत आज एक बैठक प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फैसल सलमानी के आवास पर हुई, जिसमे सर्व समाज के लोगो ने अभिषेक टिंकू अरोड़ा को बधाई दी फैसल सलमानी ने कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने सहारनपुर नगर में पंजाबी सिख समाज को सम्मान देने का काम किया है इस मौके पर राजीव अग्रवाल ने कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने जो अभिषेक टिंकू अरोड़ा पर भरोसा जाताया है। उसे बखूबी निभाया जायेगा विपिन जैन ने कहा की टिंकू अरोड़ा के साथ सर्व समाज के लोग हैं आने वाले लोकसभा 2024 चुनाव में पीडीए गठबंधन को भारी मतों से जीत दर्ज करवाई जाएगी इस मौके पर सरदार गुरविंदर बजाज , स्नेहल भाटिया , हसीन कुरेशी , राजा भाटिया , मोहम्मद सुहैल , मेहवुज अंसारी , सरदार हरनीत प्रिंस , सरदार जोगिंदर सिंह, सरदार मनप्रीत सिंह , सनी चुग , संजीव ग्रोवर , सरदार कुलविंदर सिंह आदि लोग शामिल रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights