मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद के 374 गांवों के लोगों के लिए बडी खुशखबरी है। परिवहन निगम ने जिले में बडा सर्वे किया है, जिसके बाद इन गांवों तक रोडवेज बस सेवा शुरु होने की उम्मीद जगी है। सर्वे की रिपोर्ट विभाग के उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।
बताया जा रहा है कि परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो ने वैसे तो जनपद के अधिकांश मार्गों पर बसों का संचालन किया हुआ है फिर भी विभागीय अधिकारियों ने जनपद का सर्वे किया है। यह सर्वे पिछले एक सप्ताह में किया गया।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भुवनेश्वर कुमार ने टीम को साथ लेकर जनपद के सभी गांवों तक पहुंच कर उन गांवों की जानकारी की जहां पर रोडवेज की बस सेवा नहीं दी जा रही है। सभी गांवों की सूची भी तैयार की गई। इस सूची पर गंभीरता से विचार विमर्श चल रहा है।
बताया गया कि जनपद में 374 गांव चिह्नित किए हैं। जिनमें से कुछ पर निगम की बस चल सकती हैं, लेकिन कुछ गांव अराष्ट्रीयकृत हैं। कुछ राष्ट्रीयकृत हैं।
इनमें से जिन गांवों में मार्ग छोटे हैं तो उन मार्गों पर छोटी बसों की आवश्यकता है। जहां बस चलाई जा सकती हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने सर्व के दौरान गांव के लोगों से भी बातचीत की है। उनसे सुझाव लिए हैं। सर्वे की रिपोर्ट को अधिकारियों को भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights