राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुन लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, यह प्रस्ताव पार्टी के महासचिव भोला यादव ने रखा था, जिसे नेताओं ने सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी। इस बैठक में आरजेडी प्रमुख लालू यादव, राबड़ी देवी, संजय यादव, मीसा भारती समेत पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
