उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने बोर्ड परीक्षाओं के बीच भ्रामक खबरें और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक शुरू कर दी है। यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के प्रश्न पत्र वायरल होने का झूठा दावा करने वाले चार बड़े यूट्यूब चैनलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

इन यूट्यूब चैनलों पर गिरी गाज
यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में जिन चैनलों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज हुई है, उनके नाम हैं:-
– टारगेट बोर्ड आर्ट्स क्लास (Target Board Arts Class)
– ऑनलाइन स्टडी विद् दिवाकर सर (Online Study With Diwakar Sir)
– सम्राट एकेडमी (Samrat Academy)
– साइंस की पढ़ाई (Science Ki Padhai)

क्या हैं आरोप?
इन चैनलों पर आरोप है कि ये 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक होने या वायरल होने की भ्रामक खबरें फैला रहे थे। सचिव भगवती सिंह के अनुसार, इस कृत्य से न केवल बोर्ड की छवि धूमिल हो रही है, बल्कि लाखों परीक्षार्थियों के बीच भ्रम और डर का माहौल पैदा हो रहा है।

लगीं गंभीर धाराएं
पुलिस ने इन चैनलों के संचालकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318 (2), 353(1)(b) और IT एक्ट की धारा 66 D के तहत केस दर्ज किया है। इसके अलावा, यूपी सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम 2024 के तहत भी कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

प्रशासन हुआ सख्त
बोर्ड सचिव ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी (DGP), एडीजीपी एसटीएफ (ADGP STF), प्रयागराज कमिश्नर और डीएम सहित तमाम बड़े अधिकारियों को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई का अनुरोध किया है। बता दें कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक चल रही हैं और प्रशासन परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए पूरी तरह अलर्ट है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम तेंदुए के हमले में सात वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, खैरीघाट थाना क्षेत्र के बाजपुरवा गांव में शाम करीब पांच बजे आफरीन (7), पुत्री तसव्वर, अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान झाड़ियों से निकले तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बच्ची अस्पताल में भर्ती बच्ची की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और शोर मचाते हुए लाठी-डंडों के साथ तेंदुए की ओर बढ़े, जिसके बाद जंगली जानवर वहां से भाग गया। ग्रामीणों ने घायल बच्ची को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। सीएचसी शिवपुर के चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि बच्ची गंभीर हालत में अस्पताल लाई गई थी। उसकी स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। गांव में दहशत का माहौल घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वन क्षेत्राधिकारी पीयूष गुप्ता ने बताया कि टीम द्वारा क्षेत्र में जांच की जा रही है। रात का समय होने के कारण तेंदुए के स्पष्ट पगचिह्न नहीं मिल सके हैं, लेकिन इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और आसपास के जंगल व झाड़ियों की निगरानी की जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और नियमित गश्त कराने की मांग की है। वन विभाग ने लोगों से बच्चों को अकेले बाहर न भेजने और शाम के समय विशेष सतकर्ता बरतने की अपील की है।

Verified by MonsterInsights