गंगोह(मनीष अग्रवाल)। सहारनपुर जनपद में थाना गंगोह पुलिस द्वारा स्वंय की लाईसेंसी पिस्टल से अपनी पत्नी व तीन बच्चों को गोली मारने की घटना कारित करने वाला पिता किया गिरफ्तार।
शनिवार को वादी रजनीश कुमार पुत्र पूरण चन्द निवासी कैराना पानीपत रोड़ थाना कैराना जिला शामली की लिखित तहरीर बाबत उसके बहनोई योगेश पुत्र रमेश निवासी ग्राम सागाठेड़ा थाना गंगोह जनपद सहारनपुर ने अपनी पत्नी व तीन बच्चो को गोली मार दी है, जिसमें तीनो बच्चों की मृत्यु हो जाने तथा पत्नी गंभीर रुप से घायल हो जाने के संबंध में थाना गंगोह पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण सहारनपुर द्वारा उपरोक्त घटना का तत्काल संज्ञान लेकर घटना का निरीक्षण कर घटना में शामिल अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दिशा निर्देश दिए। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एंव क्षेत्राधिकारी गंगोह के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी निरीक्षक गंगोह पीयूष दीक्षित ने बताया की हत्या की घटना करने वाले अभियुक्त योगेश रोहिला पुत्र रमेश निवासी ग्राम सागाठेड़ा थाना गंगोह जनपद सहारनपुर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लाईसेन्सी पिस्टल, 04 खोखा कारतूस/ 10 जिंदा कारतूस 32 बोर, 01 कातूस नाल में फँसा हुआ व 02 मोबाईल फोन बरामद हुए। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। भारी संख्या में परिजन में ग्रामीणों के साथ वही तीनों मृतक बच्चों का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त ने बताया कि मैं प्रोपर्टी डीलर का काम करता हूँ। मेरी पहली पत्नी का निधन वर्ष 2012 में हो गया था। फिर मैंन वर्ष 2013 में नेहा पुत्री पूरणचन्द निवासी कैराना पानीपत रोड थाना कैराना जिला शामली से दूसरी शादी की थी। मेरे तीन बच्चे थे जिनका नाम क्रमशः श्रद्धा, देवांश एंव शिवांश था। पिछले कुछ समय से मेरी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध चल रहा था। काफी समझाने पर भी मेरी पत्नी ने उस व्यक्ति से अवैध संबंध को समाप्त नहीं किया था। जिसकी वजह से समाज में मेरी काफी बदनामी हो रही थी। इसी बात से क्रोधित होकर मैंने दिनांक 22.03.2025 को अपने ही घर में अपनी लाईसेन्सी पिस्टल से अपनी पत्नी नेहा व तीनो बच्चो को गोली मार दी थी। गोली की आवाज सुनकर मेरे घर के आस-पास काफी भीड़ इकठ्ठा हो गयी थी जिसे देखकर मैं काफी डर गया था। फिर मैंने खुद ही पुलिस को सूचना दे दी कि मैंने अपनी पत्नी को तीनो बच्चों को गोली मार दी है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.प्रभारी निरीक्षक पीयूष दीक्षित थाना गंगोह जनपद सहारनपुर
2.निरीक्षक उम्मेद कुमार थाना गंगोह जनपद सहारनपुर
3 उ0नि0 नीरज कुमार थाना गंगोह जनपद सहारनपुर
4.उ0नि0 अशोक कुमार थाना गंगोह जनपद सहारनपुर
5.है0कां0 सचिन चौहान थाना गंगोह जनपद सहारनपुर
6.कां0 मौ0 जव्वाद थाना गंगोह जनपद सहारनपुर