देवबंद(मनीष अग्रवाल)। सहारनपुर जनपद की थाना देवबंद पुलिस ने डीजे पर डांस को लेकर हुई हत्या का खुलासा कर दो को किया गिरफ्तार। मामला दिनांक 23.02.2025 का है जहाँ पर वादी मनव्वर पुत्र मुन्ना निवासी ग्राम कुरड़ी थाना मंगलौर जिला हरिद्वार ने एक लिखित प्रार्थना पत्र बाबत अभियुक्तगण शमशाद , इन्तजार पुत्रगण गफ्फार निवासीगण ग्राम नरा थाना मंसुरपुर जिला मुजफ्फरनगर नदीम पुत्र कोकी नि0 ग्राम जटौल थाना देवबन्द जिला सहारनपुर जावेद उर्फ कलवा पुत्र मतलूब नि० फौलादपुर सापला रोड़ थाना देवबन्द जिला सहारनपुर द्वारा बताया गया कि कौहिनूर पैलेस में शादी शमारोह में डीजे पर नाचने को लेकर वादी के पुत्र तसव्वर पुत्र मनव्वर व चाचा असलम निवासीगण कुरड़ी थाना मंगलौर जिला हरिद्वार के साथ मारपीट करना, जिसमें वादी के पुत्र के सीने मे चाकू मारकर हत्या कर देना व चाचा असलम का घायल कर देने के सम्बन्ध में थाना देवबंद पर बीएनएस में मामला पंजीकृत किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा उक्त घटना का तत्काल संज्ञान लेकर घटना में शामिल अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दिशा निर्देश दिए। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी देवबंद के निकट पर्यवेक्षण में तथा देवबंद थाना प्रभारी निरीक्षक बीनू चौधरी ने बताया कि सोमवार को थाना देवबंद पुलिस टीम द्वारा हत्या की घटना कारित करने वाले मुकदमा उपरोक्त के वांछित लकड़ी के पिता अभियुक्तगण जावेद उर्फ कलवा पुत्र मतलूब नि० फौलादपुर सापला रोड़ थाना देवबन्द जिला सहारनपुर एव रिस्तेदार शमशाद पुत्र गफ्फार निवासी ग्राम नरा थाना मंसुरपुर जिला मुजफ्फरनगर को मकबरा रोड पर शराब ठेके के पास से गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक चाकू बरामद किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 4/25 आयुद्ध अधि० की वृद्धि की गयी। अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्त जावेद ने बताया कि दिनांक 22.02.2025 को मेरी पुत्री की शादी सांपला रोड स्थित कोहिनूर पैलेस में थी। बारात में मेहमान डीजे पर डान्स करते हुये आ रहे थे। तभी मुझे सूचना मिली कि डीजे पर झगडा हो रहा है। जब मैं डीजे पर पंहुचा तो मेरे रिश्तेदार तसव्वर व असलम का 1. शमशाद 2. इन्तजार व नदीम की आपस में किसी बात को लेकर आपस में हाथापाई व गाली गलौच कर रहे थे। जब मैंने झगड़ा शांत कराने का प्रयास करने लगे तो उन्होंने मेरे साथ भी झगड़ा करना शुरु कर दिया। तभी शमशाद, इन्तजार व नदीम तथा मैने मिलकर तसव्वर को पकडकर दूसरी साईड ले गये जहाँ पर शमशाद ने तसव्वर के पेट मे चाकू घोप दिया था। उसके बाद हम वहाँ से भाग गये थे। भागते समय मैंने शमशाद को कहा कि चाकू बाग में छिपा दो। तब शमशाद चाकू को आम के बाग में छिपा आया था। अभियुक्त शमशाद ने बताया कि जिस चाकू से मैने तसव्वर को मारा था उसे मैने भागते समय वही कोहिनूर पैलेस के पास आम के बाग में एक पेड की जड के पास छिपा दिया था जिसे मैंने पुलिस को बरामद करा दिया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights