उत्तर प्रदेश के चंदौली में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां पर कंदवा थाना क्षेत्र के बरहनी- नौबतपुर मार्ग पर परसिया गांव के पास बाबा कीनाराम का दर्शन करके लौट रहे पांच युवकों की बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर एक पेड़ में टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मौके पर पहुंची। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह हादसा कंदवा थाना क्षेत्र के बरहनी-नौबतपुर मार्ग पर परसिया गांव के पास हुआ। बता दें कि बिहार प्रदेश के भभुआ जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के गुरुवार को भानपुर गांव निवासी धनंजय यादव (27), सोनू यादव (32), सुशील यादव (25), करमा गांव निवासी राहुल यादव (25) और सैयदराजा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी गुड्डू यादव (24) बोलेरो से बलुआ थाना क्षेत्र के रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ में बाबा कीनाराम का दर्शन करने को गए थे। रात में घर लौटते समय उनकी बोलोरो अनियंत्रित होकर एक पेड़ में टकरा गई। जिसमे पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को पुलिस और आसपास के लोगों मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां पर तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया और दो लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

इस हादसे की जानकारी होने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, धनंजय, गुड्डू, सोनू की मौत हो गई। वहीं, सुशील और राहुल की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। यहां पर उनका इलाज जारी है। फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights