उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले की पुलिस ने अतीक अहमद के शार्प शूटर अब्दुल कवी के फरार बड़े भाई अब्दुल वली को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, फरार अब्दुल वली पर पुलिस द्वारा 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था. अब्दुल वली न्यायालय में सरेंडर करने की फिराक में था, लेकिन सरेंडर करने से पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार किया गया अब्दुल वली पर शूटर अब्दुल कवी को शरण देने का आरोप है. वह राजूपाल हत्याकांड मामले में 18 साल से फरार चल रहा था. अब्दुल कवी पर 1 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था, लेकिन 5 अप्रैल 2023 को अब्दुल कवी लखनऊ के स्पेशल सीबीआई कोर्ट में सरेंडर कर दिया था.

बताया जा रहा है कि फरारी के दौरान अब्दुल कवी अपने घर आया-जाया करता था. उसके भाई और परिजन उसे शरण देते थे. इसके साथ ही यह लोग राजू पाल हत्याकांड के गवाह ओम प्रकाश पाल के ऊपर भी जानलेवा हमला किया था. इस पर पुलिस ने अब्दुल वली समेत उनके अन्य भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी. जिसके बाद से अब्दुल वली लगातार फरार चल रहा था.

पुलिस ने अब्दुल वली पर 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था. जिसके बाद वह न्यायालय में सरेंडर करने के फिराक में लगा था. लेकिन गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि अब्दुल वाली न्यायालय में सरेंडर करने के लिए जाने वाला है और वह सराय अकिल थाना क्षेत्र के मिनहाजपुर गांव में मौजूद है.

इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब्दुल वली को मिनहाजपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब्दुल वली से अतीक अहमद के विषय में भी जानकारी कर रही है.

एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जो 15 हजार रुपये का इनामिया है. अब्दुल वली सराय अकिल थाना का वांछित था. इसके ऊपर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. यह आज सरेंडर करने के लिए आया हुआ था. सटीक सूचना के आधार पर हमारी टीम लगी हुई थी. उसे गिरफ्तार किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights