अतीक और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। हत्या किसने की यह अभी पता नहीं चला है। शनिवार रात अतीक अहमद को कॉल्विन अस्पताल में मेडिकल के लिए ले जा रही पुलिस की गाड़ी पर अज्ञान लोगों ने हमला किया। इन लोगों ने पुलिस की गाड़ियों पर फायरिंग की। हमले में अतीक और अशरफ की मौत हो गई। हालांकि यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है।

BREAKINGअतीक और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में हत्या:कॉल्विन अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाते वक्त हमलावरों ने मारी गोली

प्रयागराज3 मिनट पहले

अतीक और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। हत्या किसने की यह अभी पता नहीं चला है। शनिवार रात अतीक अहमद को कॉल्विन अस्पताल में मेडिकल के लिए ले जा रही पुलिस की गाड़ी पर अज्ञान लोगों ने हमला किया। इन लोगों ने पुलिस की गाड़ियों पर फायरिंग की। हमले में अतीक और अशरफ की मौत हो गई। हालांकि यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है।

​​​​​​​​​​​​​​अतीक अहमद और उसके छोटे भाई अशरफ को लेकर प्रयागराज की पुलिस शुक्रवार रात कौशांबी पहुंची थी। उसे संदीपन घाट थाना क्षेत्र स्थित महंगाई कस्बा लाया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच टीम में ED के अधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने अतीक से उसकी बेनामी संपत्ति कहां-कहां और किस-किस के जरिए संचालित होती है, इस बारे में पता लगाने की कोशिश की। इसी बीच असद के एनकाउंटर पर अशरफ ने कहा, अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले लिया।

शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे असद को प्रयागराज के कब्रिस्तान में दफनाया गया। असद के नाना हामिद अली समेत 20-25 रिश्तेदारों को ही कब्रिस्तान में पुलिस ने जाने दिया। अतीक बेटे के जनाजे में शामिल नहीं हो पाया था। सुपुर्द-ए-खाक की रस्म के दौरान कसारी-मसारी कब्रिस्तान की ड्रोन से निगरानी की गई। पुलिस की सुरक्षा की भी सख्त थी। उधर, मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। जिला मजिस्ट्रेट ने नगर मजिस्ट्रेट अंकुर श्रीवास्तव को जांच अ​धिकारी बनाया है। आदेश में बताया गया है कि कोई भी व्यक्ति एनकाउंटर से जुड़ा सबूत 3 दिन तक दे सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights