हिस

Low

HREG 33

ROAD-ACCIDENT-UP-

अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत

फतेहपुर, 20 दिसम्बर । उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शनिवार सुबह चौफेरवा पॉवर ग्रिड के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौके पर मौत हो गई।

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भादर गांव निवासी राज पटेल (22) बाइक पर सवार होकर घर से शहर किसी काम से आया था। तभी सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड स्थित चौफेरवा पॉवर ग्रिड के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल सवार राज पटेल हाईवे पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक उसको इलाज के लिए लेकर जाते तब तक उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थानाध्यक्ष आलोक कुमार पाण्डेय ने शनिवार को बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

————–

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights