अगले साल अग्निवीर भर्ती के जरिए युवाओं को सेना बनने का मौका मिलने जा रहा है। दरअसल, सेना भर्ती कार्यालय की ओर से अग्निवीर भर्ती रैली जनवरी 2026 में होने वाली है। इस प्रक्रिया के लिए एकलव्य स्टेडियम सहित अन्य को चुना गया है। रैली में शामिल होने वाले युवाओं की संख्या 55 हजार बताई जा रही है। इसके लिए सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से नजर रखने की तैयारी की जा रही है।

आपको बता दें कि सेना भर्ती कार्यालय की तरफ से प्रदेश के आगरा जिले में  हर साल अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाती है। साढ़े तीन माह पूर्व 12 जिलों के युवाओं के पंजीकरण कराए गए थे। एक लाख से अधिक युवाओं ने पंजीकरण कराया। ऑनलाइन परीक्षा में 90 हजार के आसपास युवा बैठे। उत्तीर्ण युवाओं को भर्ती रैली में शामिल होने वाले का मौका मिलेगा।

शरीर पर नहीं होना चाहिए टैटू
इस भर्ती रैली में अगर किसी युवा के शरीर के किसी भी अंग पर टैटू मिलता है या फिर टैटू के दाग मिलते ही तो सेना में भर्ती कर उसका सपना टूट सकता है। टैटू बनवाने वाले युवाओं को सेना में प्रवेश नहीं मिलता है।

मारना पड़ेगा 1600 मीटर का दौड़
सेवानिवृत्त मेजर जनरल प्रताप दयाल का कहना है कि अग्निवीर भर्ती रैली में 1600 मीटर दौड़ अहम होती है। यह दौड़ साढ़े पांच मिनट में पूरी करनी होती है। इस बार दौड़ दो ग्रुप में होगी। पूर्व में यह एक ही ग्रुप में होती थी। दौड़ से पूर्व दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

इन जिलों के युवा लेंगे भाग
अगले साल होने वाली इस भर्ती रैली में केवल आगरा, मथुरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, अलीगढ़, एटा, इटावा, हाथरस, जालौन, झांसी, कासगंज, ललितपुर इन जिलों के ही युवा भाग लेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights