अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता और मेरठ की सरधना सीट से विधायक रहे ठाकुर संगीत सिंह सोम एक बार फिर चर्चाओं में बने हुए हैं। इस बार पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सिंह सोम के चर्चाओं में होने की वजह है उनके द्वारा जारी किया गया कटाक्ष। जिसमें वो समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को आखिरी मुगल शासक बता रहे हैं। साथ ही साथ सपा मुखिया अखिलेश यादव के द्वारा बनाए गए PDA को पाकिस्तान डेवलपमेंट अथॉरिटी बता रहे हैं।

‘अब वो सरकार नहीं है जो आतंकियों को छोड़ा करती थी’
दरअसल, मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र में बूढ़ा बाबू मेले का आयोजन मौजूदा वक्त में किया जा रहा है। इसी मेले में आयोजित खाटू श्याम संगीत के कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सिंह सोम पहुंचे थे। इस दौरान मंच से पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सिंह सोम ने कहा कि वो भूल गए उत्तर प्रदेश में अब वो सरकार नहीं है जो आतंकियों को छोड़ा करती थी, वो सरकार नहीं है तृष्टिकरण की राजनीति किया करती थी, वो सरकार नहीं है जो एक वर्ग विशेष के लिए काम किया करती थी और आज जो सरकार है वक सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास वाली सरकार है। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें बड़ा ताज्जुब हुआ ये सुनकर की अखिलेश यादव ने कहा है कि PDA के लोग सावन के पहले सोमवार को बाबा शिव का रुद्राभिषेक करेंगे। इस दौरान उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव को नसीहत देते हुए कहा कि सीजनल हिंदू ना बने और अगर हिंदू बनना है परमानेंट बनो जो आप कभी बन नहीं सकते।

उत्तर प्रदेश में अब मुगलों का शासन कभी नहीं आना है
इस दौरान उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि वो हमेशा से कहते आए हैं कि अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश में मुगल शासन के आखिरी शासक थे और उत्तर प्रदेश में अब मुगलों का शासन कभी नहीं आना है। इस दौरान उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि वो एक संगठन बनाकर कहते हैं कि PDA और इस PDA के ज़रिए लोगों को जोड़ने का काम कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये वो PDA जिसका एक ही काम है कि लोगों को कैसे जाति के नाम पर भड़काया जाए और लड़ाया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि PDA की फुल फॉर्म है पाकिस्तान डेवलपमेंट अथॉरिटी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights