राष्ट्रकथा में पहुंचे बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कई बड़े बयान दिया। ब्राह्मण विधायकों की बैठक के बाद अखिलेश के भोज कार्यक्रम पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। कहा कि यह एक सतत प्रक्रिया है। लेकिन उनके एक बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वो साफ है। और साफ हो जाएंगे। भाजपा को छू नहीं पाएंगे।

गोंडा जिले में पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रकथा महोत्सव में बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी रितेश्वर महाराज की कथा सुन उनसे आशीर्वाद लिया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कई बड़े बयान दिए। ब्राह्मण विधायकों की बैठक के बाद अखिलेश द्वारा आयोजित भोज कार्यक्रम में दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अखिलेश जो बोल रहे हैं। वह उनकी बौखलाहट है। वह बीजेपी को छू नहीं पाएंगे। आज देश के 24 ऐसे राज्य हैं। जहां पर या तो बीजेपी के मुख्यमंत्री हैं। या फिर उनके सहयोगी दलों के है। बीजेपी अब सर्वमान्य पार्टी बन गई है। देश ही नहीं दुनिया के लोग आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान करते हैं। उनसे मिलना चाहते हैं। अब बीजेपी को वह छू नहीं पाएंगे। लेकिन यदि कोई व्यक्ति राजनीतिक पार्टी चलता है। तो उसे कुछ ना कुछ तो कहना ही होता है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अखिलेश का पीडीए ध्वस्त हो गया। अब पीडीए है कहां? पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद जिस तरह से लोग उमड़े उसके बाद पीडीए खत्म हो गई। अब पीडीए उनके परिवार में सिमट गई। ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर पूछे गए सवाल पर कहा कि उस पर हम कुछ नहीं कहेंगे। लेकिन प्रेरणास्थल पर किसकी मूर्ति का उद्घाटन हुआ।

पंकज चौधरी ने पार्टी लाइन की बात कही

ब्राह्मण विधायकों की बैठक के बाद पंकज चौधरी के बयान को लेकर कहा कि उन्होंने पार्टी लाइन की बात कही है। पार्टी के अंदर पार्टी नहीं होनी चाहिए। भाजपा सर्व समाज की पार्टी है। क्षत्रिय विधायकों की बैठक को लेकर कहा कि जिस समय क्षत्रिय विधायकों की बैठक हुई। उसे समय वह अध्यक्ष नहीं थे। कहां कि अध्यक्ष ने अनुशासन की बात कही है। एक सवाल के जवाब में कहा कि उन्होंने बिल्कुल सही किया।

अखिलेश यादव के पास बिरादरी के अलावा बचा कौन है?

बृजेश पाठक का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की बात को लेकर कहा कि कौन क्या करता है। उससे क्या मतलब है। अखिलेश यादव के साथ बिरादरी के अलावा बच्चा कौन है। पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाने की प्रस्ताव पर कहा कि मस्जिद बनाने पर एतराज नहीं है। लेकिन बाबर के नाम पर बनाना उचित नहीं है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights