दिवाली के मौके पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिम्पल यादव ने सैलरी बढ़ाने की डिमांड को लेकर राजधानी लखनऊ में धरना दे रहीं डायल-112 की महिला कर्मचारियों को अपने घर बुलाया। और उन महिला कर्मचारियों के साथ दिवाली मनाई। साथ ही अखिलेश यादव ने कर्मचारियों से वादा किया कि वे उनकी आवाज को सदन में उठाएंगे। अखिलेश यादव के इस वादे के साथ महिला कर्मचारियों ने धरना खत्‍म कर दिया।
कल यानी रविवार डायल 112 की महिला कर्मचारियों के धरना प्रदर्शन का सातवां दिन था। और कल दिवाली के मौके पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें अपने घर आने का न्योता दिया। अखिलेश और उनकी पत्नी डिम्पल यादव ने महिला कर्मचारियों के साथ दिवाली मनाई। इस मौके पर अखिलेश खिलेश ने महिला कर्मचारियों से कहा कि वह एफआईआर का भी विरोध करेंगे। संवेदना समाजवादी मूल्‍यों की भावनात्‍मक कोख होती है। बता दें, अखिलेश ने डायल 112 की महिला कर्मचारियों को बुलाने के लिए समाजवादी पार्टी नेत्री पूजा शुक्‍ला से कहा था। पूजा शुक्ला दिन में महिला कर्मचारियों से मिलने धरनास्‍थल पर भी पहुंची थीं।
पूजा शुक्ला बीते दिन महिला कर्मचारियों से मिलने धरनास्थल पहुंची तो पुलिस ने उन्हें अंदर जाने से मना कर दिया। उन्हें गेट पर ही रोक दिया। इस दौरान आलमबाग के इंस्पेक्टर शिव शंकर महादेवन से नेत्री की तीखी नोकझोक भी हुई। पूर्व एमएलसी सुनील सिंह साजन, शर्मिला महाजन और मुन्नी पाल, अनिता श्रीवास्तव समेत दो दर्जन महिला कार्यकर्ता भी मिठाई लेकर वहां पहुंचे थे।
लेकिन, धरनास्थल पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के नेताओं ने पुलिस को भरोसा दिया कि वे सिर्फ महिला कर्मियों को मिठाई खिलाएंगे और दिवाली की शुभकामनाएं देंगे। काफी मसक्कत के बाद पुलिस ने धरने पर बैठीं महिला कर्मियों को इकोगार्डन के गेट पर बुलाया। नेत्री पूजा शुक्ला ने उन्हें दीपावली की बधाई दी। धरनास्‍थल पर मिठाई भेजकर कहा था कि हक की लड़ाई में बेटी हम बाहर ही बैठे हैं जब तक न्याय नहीं मिलेगा पूजा कहीं नहीं जाएगी।

इसके बाद पूजा शुक्ला उन महिला कार्यकर्ता के साथ बैठ गईं थीं। साथ ही शर्मिला महाजन ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए बोला कि बेटियों को इको गार्डन में कैद कर रखा गया। आज दीपावली के दिन वे लक्ष्‍मी पूजन कैसे करेंगी। इसके बाद आधी रात के करीब अखिलेश-डिंपल ने महिला कर्मियों को पूजा शुक्‍ला के जरिए अपने घर बुलाकर उनके साथ दिवाली मनाई।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights