हिस

Medium

HREG HUKD 305

uk Student-Award

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में नैनीताल की शोधार्थी श्रेया जुकरिया को बेस्ट प्रेजेंटर अवॉर्ड

नैनीताल, 14 दिसंबर । कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर नैनीताल के रसायन विज्ञान विभाग से एमएससी पूर्ण कर पीएचडी कर रहीं शोधार्थी श्रेया जुकरिया ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर नैनीताल और कुमाऊं विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रेया ने अपनी वरिष्ठ शोधार्थी आयशा सिद्दीकी के साथ 4 व 5 दिसंबर 2025 को यूनिवर्सिटास नेशनल इंडोनेशिया में आयोजित तीसरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ऑन नेचुरल प्रोडक्ट्स एंड क्रॉनिक डिजीज में सहभागिता करते हुए “नेचुरल प्रोडक्ट्स फॉर क्वालिटी ऑफ लाइफ: एडवांसिंग ग्लोबल हेल्थ एंड सस्टेनेबिलिटी” विषय पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी, जिसके लिए उन्हें बेस्ट प्रेजेंटर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार के सहयोग और शोध पर्यवेक्षक प्रो.गीता तिवारी के मार्गदर्शन को दिया। उनकी इस सफलता पर कुलपति प्रो.दीवान रावत, प्रो.चित्रा पांडे, प्रो.रजनीश पांडे, प्रो.नीता बोरा शर्मा, प्रो.संजय पंत, प्रो.ललित तिवारी, प्रो.हरीश बिष्ट, प्रो.नीलू लोधियाल, प्रो.अनिल बिष्ट, प्रो.युगल जोशी, डॉ.दीपक कुमार, डॉ.संतोष कुमार, डॉ.कुबेर गिनती, डॉ.दीपिका गोस्वामी और डॉ.अशोक कुमार आदि ने श्रेया को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights