अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रविवार को यहां कर्तव्य पथ पर “शक्ति वॉक” का आयोजन किया गया, जिसे दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिलाओं की सामूहिक शक्ति और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान का प्रतीक बताया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अनुप्रिया पटेल, राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर के साथ सैकड़ों महिलाएं भी शामिल हुईं।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा कि यह कार्यक्रम महिलाओं के सशक्तीकरण और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को दर्शाता है। गुप्ता ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा, “आज, इस कर्तव्य पथ के माध्यम से, हमें यह याद दिलाया जाता है कि हमारी जिम्मेदारी न केवल हमारे प्रति या हमारे परिवारों के प्रति है, बल्कि समाज और देश के प्रति भी है।”

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि देशभर में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने महिलाओं को उन्हें आगे बढ़ने और नयी उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया।
