मुज़फ्फरनगर । भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट द्वारा होली मिलन समारोह व कवि सम्मेलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन। जिसमें मुख्य अतिथि अनुराग दुबलेश व विशिष्ट अतिथि डॉक्टर आरके सिंह प्रांतीय अध्यक्ष रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत विकास परिषद एन.सी.आर. -1 के रीजनल महासचिव अनुराग दुबलिश, प्रांतीय संरक्षक परमकीर्ति शरण अग्रवाल व प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. आर. के. सिंह, क्षेत्रीय सचिव संस्कार विनीत संगल, प्रां. महासचिव मुकेश शर्मा, प्रां. उपाध्यक्ष संदीप जैन, प्रां. वित्त सचिव शशिकांत मित्तल, प्रां. महिला संयोजिका रेनू कंसल, नीता दुबलीस आदि के द्वारा भारत माता व स्वामी विवेकानन्द के चित्रों पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलन, पुष्प अर्चन तथा वंदेमातरम के गायन के साथ हुआ। महिला समिति द्वारा सुन्दर स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष डॉ. नितिन जैन ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत कर कार्यक्रम की आवश्यकता को विस्तार से बताया। समारोह के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारत विकास परिषद एन.सी.आर. -1 के रीजनल संयुक्त महासचिव शरत चंद्रा ने मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा के द्वारा होली के उपलक्ष मे आयोजीत कवि सम्मेलन कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा त्योहार, भारतीय जीवन-शैली का एक अटूट हिस्सा है, जहां विभिन्न प्रकार के रंगीन और विविध त्योहारों का आयोजन होता है। इनमें से एक है होली जो स्नेह, प्रेम और सद्भावना की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण पर्व है और इसे सभी को पूरे उल्लास के साथ मिलजुल कर मनाना चाहिए। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. आर. के. सिंह ने अपने संबोधन में कहा होली सबसे रंगीन और प्रसिद्ध भारतीय त्योहारों में से एक है। जो जीवन के उत्साह, खुशी, और उमंग को बढ़ावा देने में मदद करती है। इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष सरल माधव, संदीप जैन, प्रां. वित्त सचिव शशिकांत मित्तल, प्रां प्रकल्प प्रभारी आनंद गौतम ने अपने संबोधन में सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा यह त्योहार सभी चिंताओं को दूर करने और जीवन का भरपूर आनंद लेने का है। सभी ने कवि सम्मेलन कार्यक्रम की जमकर सराहना की। इस अवसर पर डॉ. तुषा शर्मा के होली आधारित श्रृंगार रस की रचनाओं ने जमकर तालियां बटोरी। फिरोजाबाद से आए सुप्रसिद्ध हास्य कवि लटूरी लठ्ठ की हास्य रचनाओं ने सभी को खूब हंसाया। वहीं अंतर्राष्ट्रीय प्रसिद्ध कवि राव अजातशत्रु की रचनाओं ने सभी को आनन्दित कर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की। मंच का संचालन प्रांतीय संरक्षक परमकीर्ती शरण अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट रोहिताश कर्णवाल, अजय अग्रवाल, एड. प्रेम प्रकाश, प्रवीण सिंघल, गोपाल कंसल, वी. के. रघुवंशी, अमित बंसल, मोनिका शर्मा, माधवी जैन, सोनिया जैन एवं प्रणिता गोयल का आर के सिंह ने आभार व्यक्त किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights