कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जिसने लोगों को हिलाकर रख दिया है। यहां एक विधवा महिला को शादी के बाद उसके पति ने गर्भावस्था के दौरान छोड़ दिया और आरोप है कि उस व्यक्ति ने महिला की नाबालिग बेटी के साथ भी छेड़छाड़ की। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

यह कहानी है कीर्ति नाम की एक महिला की जिसने 2022 में अपने पति को खो दिया था। अपनी बेटी के साथ अकेली रह रही कीर्ति की मुलाकात एक निजी कंपनी में काम करने वाले सुनील से हुई। सुनील ने कीर्ति को फिर से खुशियां देने का वादा किया और उससे शादी कर ली। दोनों ने चिक्काबल्लापुर उप-पंजीकरण कार्यालय में बाकायदा अपना विवाह भी रजिस्टर कराया।

लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद जब कीर्ति आठ महीने की गर्भवती थी तब सुनील ने परिवार के विरोध का बहाना बनाकर उसे छोड़ दिया और किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली।

सौतेली बेटी से छेड़छाड़ का आरोप

जब कीर्ति न्याय की गुहार लेकर सुनील के घर पहुंची तो वहां उसके साथ मारपीट की गई। सुनील के माता-पिता और रिश्तेदारों ने उस पर हमला किया। 112 नंबर पुलिस की मदद से कीर्ति को बचाया गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यहीं पर कीर्ति ने पुलिस को बताया कि सुनील ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ भी छेड़छाड़ की थी। यह सुनकर मामला और भी गंभीर हो गया है। पुलिस ने बताया कि कुछ साल पहले भी सुनील के खिलाफ महिला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई थी तब उसने एक लिखित वादा किया था कि वह अपनी पत्नी और होने वाले बच्चे का ध्यान रखेगा लेकिन उसने अपना वादा नहीं निभाया।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही इस पर कोई कार्रवाई की जाएगी। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights