नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान जिला पंचायत सदस्यों के किडनैप मामले में नया मोड सामने आया है। वीडियो में उन्होंने बताया कि हम लोग अपनी मर्जी से घूमने गए हैं। जल्द ही सभी के बीच आएंगे। सोशल मीडिया और अन्य जगह हमारे किडनैप होने की अफवाह फैलाई जा रही है।
वीडियो में सभी 5 जिला पंचायत सदस्य सोफे पर बैठे दिख रहे हैं। वीडियो आने के बाद मामला पूरी तरह बदल गया है। बीते दिन मामले में कांग्रेस नेता यशपाल आर्या, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने एसपी सिटी का घेराव किया था।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights