केंद्र सरकार ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के बाद उन्हें ‘जेड’ श्रेणी की ‘वीआईपी’ सुरक्षा प्रदान की है। आधिकारिक सूत्रों ने गुरूवार को यह जानकारी दी।

गुप्ता और उनके आधिकारिक आवास की सुरक्षा विशिष्ट व्यक्तियों को दी जाने वाली अर्द्धसैनिक बल के वीआईपी सुरक्षा समूह (वीएसजी) द्वारा की जाएगी, जो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस पार्टी के गांधी परिवार को भी सुरक्षा प्रदान करता है।

सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने दिल्ली की मुख्यमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल ली है। उन्होंने बताया कि 22 से 25 सशस्त्र कमांडो की एक टीम 24 घंटे मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात रहेगी।

गुप्ता पर बुधवार सुबह सिविल लाइंस इलाके में उनके कार्यालय में ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम के दौरान हमला किया गया। उनके कार्यालय ने इस हमले को ‘‘उनकी हत्या की एक सुनियोजित साजिश’’ का हिस्सा बताया है।

इस बीच, मामले के आरोपी राजेश खिमजी को बुधवार को दिल्ली की एक अदालत में पेश करने के बाद पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights