सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)। शुक्रवार को 79 वे स्वतंत्रता दिवस पर मंडलायुक्त कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया।इस अवसर पर मंडलायुक्त अटल कुमार राय ने कहा की हम मिलजुलकर देश के लिए महान कार्य कर सकते हैं। हर व्यक्ति का कर्तव्य बनता है कि वह देश के लिए काम करे। उन्होंने 79 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कहा कि जब परिवार, दोस्त और देश मिलकर जिम्ममेदारी से काम करते हैं, तो वे महान कार्य हो जाता है। मंडलायुक्त ने देश की स्वतंत्रता के लिए लड़ने वाले वीर सेनानियों और सैनिकों की प्रशंसा की कहा इस पर्व पर हमें गर्व करना चाहिए। उन्होंने कहा की सभी नए संकल्प और सोच के साथ देश हित में कार्य करें, जिससे देशवासियों को फायदा हो। उन्होंने कहा कि हमें देश के वीर सुपूतों को याद रखना चाहिए। देश की आजादी की लड़ाई में कई वीर सुपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। इनकी वजह से आज हम गुलामी जंजीरों से दूर हैं और खुले आसमान के नीचे सांस ले रहे हैं। भारत एक ऐसी धरती है, जहां पर अनेक महापुरूष हुए हैं। इसके साथ ही कई क्रांतिकारी ऐसे हुए हैं, जिन्होंने मिसाल कायम की है। कई स्वतंत्रता सेनानियों ने हंसते हुए फांसी के फंदे को चूम लिया। इनको कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इनको याद करना ही सच्ची श्रद्धांजलि देना होगा। युवा पीढी को उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए। इस मौके पर वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. पीडी गर्ग, पद्मश्री चौधरी, सेठपाल, सुरेंद्र सिंघल ,शीतल टंडन, डॉ. पंकज खन्ना सहित कई लोगों को अंग वस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अपर आयुक्त भानू प्रताप, अपर आयुक्त रमेश यादव, प्रशासनिक अधिकारी कर्णपाल, पीए अरविंद चौधरी, नाजिर अमित जैन सहित कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights