उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई। यहां पर एक दरिंदे ने ढाई साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बना लिया। मासूम ने अच्छे से अभी चलना, बोलना भी नहीं सीखा था कि दरिंदे ने उसकी मासूमियत पर रूह कंपा देने वाला प्रहार किया। आरोपी ने बच्ची पर पहले से ही नजर रखी हुई थी। वो उसे टारगेट कर रहा था और वारदात के दिन भी उसने घर के पास तीन चक्कर लगाए। उसने देखा कि बच्ची के माता-पिता अच्छे से सो गए है। इसके बाद दरिंदा उसे गोद में उठाकर ले गया।

लिफ्ट में ही करना चाहता था दुष्कर्म  
पुलिस जांच के दौरान घटना स्थल से चार मिनट 24 सेकेंड का वीडियो मिला है। जो इस दरिंदगी को बयां कर रही है। वारदात से पहले आरोपी ने तीन चक्कर लगाए थे और वो कैमरे में कैद हो गया। वो चेक कर रहा था बच्ची के परिजन गहरी नींद में हैं या नहीं। इसके बाद वह वारदात को अंजाम देने के लिए जगह देखने जाता है। लिफ्ट के पास जाकर अंगड़ाई लेता है। आरोपी लिफ्ट खोलने के लिए बटन दबा रहा था, वो लिफ्ट में ही बच्ची से दरिंदगी करना चाहता था। लेकिन, लिफ्ट नहीं खुली। इसके बाद आरोपी बच्ची को लेकर भाग गया। जानकारी ये भी मिली है कि आरोपी दो से तीन घंटे तक स्कूटी लेकर इलाके में घूमता रहा।

मुठभेड़ में आरोपी हुआ ढेर 
घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की। गुरुवार देर रात पुलिस ने उसे मवैया इलाके के पास घेर लिया। जब पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, तो दीपक वर्मा ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग भी की। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में दीपक वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने 24 घंटे में किया इंसाफ
बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद से ही इलाके में काफी आक्रोश फैला हुआ था। पुलिस ने बच्ची के परिवार को भरोसा दिलाया था कि आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा और उसे सजा मिलेगी। घटना के तुरंत बाद ही पुलिस ने आरोपी पर इनाम घोषित किया था। लेकिन 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में मार गिराया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights