उत्तर प्रदेश में आए दिन महिलाओं और बच्चियों के साथ हो रहे अत्याचारों के मामले सामने आते रहते है। छोटी-छोटी बच्चियों के साथ रेप की घटनाएं हो रही है। छेड़छाड़ से परेशान युवतियां आत्महत्या जैसे खौफनाक कदम उठा रही है। ऐसा ही एक मामला सहारनपुर से सामने आया है। यहां पर छेड़छाड़ से परेशान होकर 16 साल की नाबालिग ने आत्महत्या कर ली। उसने छेड़छाड़ और प्रताड़ना से तंग आकर जहर खा लिया और मौत को गले लगा लिया।

जानिए पूरा मामला
यह घटना बिहारगढ़ पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव की है। यहां पर कक्षा 10 में पढ़ने वाली छात्रा ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि जब वो ट्यूशन से घर लौट रही थी, तो उसे कथित तौर पर 17 साल के स्थानीय लड़के ने परेशान किया और पीटा भी। वो उसे रोजाना परेशान करता था। छात्रा उसकी इन हरकतों से परेशान हो गई और उसने ये खौफनाक कदम उठा लिया। 

मां ने बताई सारी घटना 
छात्रा की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, लड़की को परेशान करने वाला लड़का उन्हीं के इलाके का है। वो हर दिन उसे परेशान करता था। इस बारे में उसने अपनी मां को भी सब कुछ बताया था। घटना के दिन भी उसने उसे परेशान किया और मारपीट की। जब वो घर पहुंची तो मां को सब कुछ बताया। इसके तुरंत बाद ही वो अपने कमरे में चली गई और दरवाजा बंद कर लिया और कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या कर ली। जानकारी पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती किया, लेकिन वहां पर उसकी मौत हो गई। हालांकि पोस्टमार्टम में मौत के कारण का स्पष्ट पता नहीं चल पाया, लेकिन उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंप दिया गया है। वहीं, तहरीर मिलने पर बीएनएस धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights