सहारनपुर / पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,आशीष तिवारी सहारनपुर के निर्देशन में समस्त थाना क्षेत्रो मे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हतू क्रिटिकल कॉरिडोर टीम का गठन किया गया है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी नकुड रुचि गुप्ता ने बताया की दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र (ब्लैक स्पॉट) चिन्हित कर बुधवार को पुलिस टीम के साथ सघन चेकिंग की गई । वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की जा रही है। सीओ नकुड ने सभी वाहन चालको से अनुरोध किया की वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करे,कार में सील्ट बेल्ट जरूर लगाये, ओवर स्पिडिग न करे, वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार के नशे का सेवन न करेे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights